Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी

Abhinesh Pandey July 17, 2025

 

 

*छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 को पूरा करने में छत्तीसगढ़ चेम्बर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा – सतीश थौरानी*

 

*छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 छत्तीसगढ़ के नवयुग का भव्य आरंभ है – सतीश थौरानी*

आधुनिक भारत के निर्माता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए देश को अमृत काल में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष श्री सुमन के बेरी जी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी, कैबिनेट मंत्रीगण, नीति आयोग के अधिकारीयो के करकमलों से विमोचित “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरडिया जी, श्री सरल मोदी जी, श्री राधाकिशन सुंदरानी जी, श्री राजेश वासवानी जी, श्री धनेश मटलानी जी, श्री दिलीप इसरानी जी ने साक्षी बनकर इस डाक्यूमेंट्स का स्वागत कर प्रदेश को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए संजीवनी कहते हुए नव युग का प्रारंभ बताया हैं।

 

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस दूरदर्शी सोच और विजन को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भाजपा सरकार के पहले बजट में ही छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य में परिवर्तित करने के उद्देश्य से एक स्पष्ट रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की घोषणा की थी, जो आज मूर्त रुप ले चुकी हैं। देश में गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य है जिन्होंने विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। इस दस्तावेज़ में राज्य को “विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़” में रूपांतरित करने की विस्तृत योजना हैं, जो डबल इंजन भाजपा सरकार में शीघ्र पूरा होगा। इसमें सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, रोजगार, डिजिटल परिवर्तन, पर्यावरण और सुशासन पर व्यापक कार्यनीति तैयार की गई है।

 

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने आगे कहा कि वित्त मंत्री जी द्वारा 10 थीम पर निर्मित यह विजन डाक्यूमेंट्स छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। विजन में स्ट्रेंथ एवं वीकनेस का अद्भुत समायोजन किया गया हैं। अगले 5 वर्षों में GSDP 5 लाख करोड़ से बढ़कर 10 लाख करोड़ होगा इसमें व्यापारी एवं उद्योगपति साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा साथ ही उनको लाभांश भी अधिक प्राप्त होगा। सरकार का लक्ष्य 2047 तक इसे 75 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंचाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक–एक सदस्य सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा। दस थीम में उद्योग को मजबूती, लॉजिस्टिक, टूरिज्म, संस्कृति, हर्बल प्रोडक्ट, कृषि, भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेंस शामिल है यह सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से हमारे व्यापार एवं उद्योग से जुड़ा हुआ है। इसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। शहरी विकास और सशक्त बुनियादी ढांचा तैयार, इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लॉजिस्टिक हब स्थापित करना, स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना, तथा स्मार्ट शहरों और पर्यावरण-संवेदनशील योजनाओं के साथ टिकाऊ विकास को प्राथमिकता देना शामिल है। जिससे छत्तीसगढ़ में निर्यात व आयात के साथ आय में वृद्धि होने के साथ–साथ रोजगार बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ के इस विजन के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ने मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, सांसदों, विधायकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post navigation

Previous सड़क पर फैलाकर दुकान लगाने पर ई जुर्माना सहित सीलबन्दी की चेतावनी….
Next अजय यादव कबीरधाम से यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के बने जिला अध्यक्ष

Related Stories

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • कुशालपुर–प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग पर ₹296.85 लाख का डामरीकरण केवल राजनीतिक दिखावा और पैसों का दुरुपयोग: मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.