Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में चल रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मेला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में चल रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मेला

Abhinesh Pandey January 22, 2026

*राडा ऑटो एक्सपो को लेकर जबर्दस्त उत्साह, तीन दिनों में ऐतिहासिक 5000 वाहनों की बिक्री* 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में जारी मध्य भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मेले ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में वाहनों की खरीदी को लेकर ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ लेने के लिए प्रदेश ही नहीं पड़ोसी राज्यों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। रोड टैक्स में छूट के साथ ही डीलर्स और कंपनियों के भी आकर्षक ऑफर ने बिक्री की गति तेज कर दी है। तीन दिनों में ऐतिहासिक 5000 हजारों वाहनों की बिक्री हो गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*हर वाहन के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़*

वाहन खरीदने के लिए राडा के एक्सपो के हर स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। ग्राहक बाइक, कार, बस, ट्रक, जेसीबी, ट्रैक्टर समेत सभी वाहन एक ही जगह पर पसंद कर रहे हैं। एक तरफ पैसेंजर व्हीकल डिस्प्ले किए गए हैं तो दूसरी तरह कमर्शियल व्हीकल की विस्तृत रेंज देखने को मिल रही है।

*तीन दिन में बिक्री का बना रिकॉर्ड*

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि तीन दिनों में ही वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड बना है। 5 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। इससे भारी उत्साह है।

*बाइक स्टंट शो का दिखा रोमांच*

गुरुवार को ऑटो एक्सपो स्थल पर बाइक स्टंट शो का आयोजन किया गया। इसमें पेशेवर बाइक स्टंटबाजों ने अपने करतब से रोमांचित किया। इस शो को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरी सेफ्टी के साथ स्टंट किया गया। इस दौरान राडा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

*रायपुर एक्सपो स्थल पर सभी सुविधाएं एक साथ*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर आॅटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।

*जेसीबी एग्रीमैक्स और टीवीएस आर्बिटर ईवी हुई लॉन्च*

राडा ऑटो एक्सपो 2026 में गुरुवार को दो वाहनों की लॉन्चिंग हुई। एक जेसीबी एग्रीमैक्स और दूसरे टीवीएस आर्बिटर ईवी की लॉन्चिंग हुई। लॉन्चिंग अवसर पर अतिथि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे थीं। इस दौरान राडा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*टैक्स आधा, बचत ज्यादा का दिख रहा असर*

राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि टैक्स आधा होने से ग्राहकों की बचत ज्यादा हो रही है। इसकी वजह से ग्राहक और ज्यादा उत्साह के साथ में खरीदारी कर रहे हैं। एक ही दिन में 2 हजार वाहनों की डिलीवरी और 3 दिनों में 5 हजार वाहन बिकने से यह साबित भी हो गया है कि छूट ज्यादा मिलने से ग्राहकों में भारी उत्साह है।

*फेवरेट कॅलर्स और वेरियंट की कमी ना पड़ जाए*

राडा एक्सपो में जिस तरह से कस्टमर खरीदी के लिए उमड़ रहे हैं और वाहनों की बुकिंग हो रही है। इसे देखते हुए लग रहा है कि वाहनों के फेवरेट कॅलर्स और वेरियंट की कमी ना पड़ जाए। डीलर्स का कहना है कि फेवरेट कॅलर्स और वेरियंट के रहते कस्टमर बुकिंग कराकर छूट के सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Post navigation

Previous आर.कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री साय के मीडिआ सलाहकार
Next रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : वाचिक परम्परा में साहित्य पर हुई सार्थक परिचर्चा

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.