Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वदेशी आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वदेशी आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Abhinesh Pandey December 23, 2025

*वोकल फॉर लोकल से भारत आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*स्वदेशी मेला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ शामिल हुए। श्री साव ने इस अवसर पर स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को संकल्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वदेशी कोई नया विचार नहीं है, यह आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान है। अंग्रेजी शासन के दौरान हमारे मन में हीन भावना भर दी गई थी। स्वदेशी आंदोलन उसी भावना को समाप्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हम छोटी-छोटी चीजें भी नहीं बना पाते थे, लेकिन इससे पहले भारत की क्षमता हमेशा विश्व को दिशा देने वाली रही है।

श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल अभियान से भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना है। आज देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि देश में निर्मित वस्तुओं की ही खरीद करें, क्योंकि विदेशी वस्तुओं से देश को कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूरा देश स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर एकजुट होकर काम कर रहा है, जिसकी झलक इस स्वदेशी मेले में दिखाई दे रही है। इस अवसर पर स्वदेशी गीत का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी, श्री

अमर बंसल जी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष शिव अमरजीत सिंह जी, श्री सुब्रत चाकी जी, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण, युवा साथी, लोक कलाकार एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

….. …….

Post navigation

Previous 31 दिसंबर को भव्य हिंदू सम्मेलन… भूमिपूजन संपन्न… डॉ मोहन भागवत मुख्यवक्ता
Next रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.