Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ’C-मार्ट’ की स्थापना हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार समिति गठित
  • छत्तीसगढ़

’C-मार्ट’ की स्थापना हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार समिति गठित

Abhinesh Pandey February 22, 2022

रायपुर। राज्य शासन द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अन्य पारम्पारिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ही स्थान पर विक्रय के लिए उपलब्ध कराने के उदेश्य से प्रत्येक जिला मुख्यालय में सी-मार्ट की स्थापना के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है। यह समिति सी-मार्ट योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समन्वय का काम करेगी। उच्चाधिकार प्राप्त समिति में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, खनिज साधन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव सहित राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है।
उच्चाधिकार प्राप्त समिति विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों, पारम्परिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का विस्तृत डाटाबेस तैयार करने के लिए प्रारूप का निर्माण सुनिश्चित करेगी। समिति द्वारा राज्य भर के डाटाबेस के संकलन के लिए सॉफ्टवेयर एवं मोबाईल एप की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस साफ्टवेयर के माध्यम से जिलेवार सामग्रियों की जानकारी का संकलन किया जाएगा। पूर्ण कालिक सी-मार्ट की स्थापना होने तक तत्कालिक रूप से सी-मार्ट के संचालन के लिए मार्गदर्शिका भी समिति द्वारा तैयार की जाएगी।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
Next छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष बने सुधीर आज़ाद

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.