Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल सेवाएँ अनिवार्य होनी चाहिए: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल सेवाएँ अनिवार्य होनी चाहिए: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey July 5, 2025

 

*ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में BSNL सेवा विस्तार पर जोर:सांसद बृजमोहन*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*बीएसएनएल के उत्पादों और सेवाओं का करें प्रभावी प्रचार-प्रसार : बृजमोहन अग्रवाल*

 

5 जुलाई 2025

शनिवार को रायपुर में बीएसएनएल द्वारा दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की।

बैठक के दौरान बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही वर्तमान सेवाओं, भविष्य की योजनाओं और नेटवर्क विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी नेटवर्क को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

माननीय सांसद जी ने सरकारी संस्थाओं और कार्यालयों में बीएसएनएल की सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही तथा 5G सेवाओं के त्वरित विस्तार पर बल दिया। उन्होंने बीएसएनएल को अपने उत्पादों व सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी मार्केटिंग करने की भी सलाह दी, जिससे अधिकाधिक लोग जुड़ सकें।

बैठक में बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (व्यावसायिक क्षेत्र रायपुर) श्री टी. के. मरकाम ने सांसद महोदय को बीएसएनएल की 4G सेवाओं, नेटवर्क विस्तार और नई पहलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित ऐसे गाँव जहाँ अन्य कोई सेवा प्रदाता नहीं पहुँच पाया है, वहाँ बीएसएनएल ने 4G सेवाएँ प्रारंभ की हैं। साथ ही समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत 700 से अधिक स्कूलों को फाइबर कनेक्टिविटी प्रदान की गई है।

श्री मरकाम ने यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार की एक्सटेंडेड भारतनेट योजना के अंतर्गत देशभर में 1.5 करोड़ भारत फाइबर कनेक्शन स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी द्वारा दिए जा रहे सहयोग हेतु उन्होंने आभार व्यक्त किया।

बैठक में दूरसंचार सलाहकार समिति के अन्य सदस्यगण एवं बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड – जशपुर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच का मार्ग प्रशस्त
Next मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में हुए शामिल

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.