Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 67819मतों से बृजमोहन ने पाई छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी जीत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

67819मतों से बृजमोहन ने पाई छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Abhinesh Pandey December 4, 2023

*ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बृजमोहन ने रचा कीर्तिमान!

रायपुर/04/11/2023/छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार आठवीं बार प्रचंड जीत दर्ज करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा से अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास को 67819 मतों से परास्त किया है। बृजमोहन अग्रवाल की यह जीत छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा हो या कांग्रेस किसी भी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी ने कभी भी इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की है। आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले तो देश में कई नेता होंगे परंतु लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंद लोग ही भारत की राजनीति में है।
बृजमोहन अग्रवाल का अपनी आठवीं पंचवर्षीय में रिकार्ड 67819 मतों से जितना भी यह साबित करता है कि वे जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं। आज की राजनीति में 5 साल विधायक रहने के बाद लोग अपनी विधानसभा नहीं संभाल पाते। पराजित होकर राजनीति से किनारे लगा दिए जाते हैं। ऐसे में जहां जाति,धर्म और संप्रदाय की राजनीति हावी हो उसे दौर में बृजमोहन अग्रवाल का सभी समाजों,वर्गों का साथ और आशीर्वाद मिलन कोई साधारण बात नहीं है।
इस संबंध में जब हमने बृजमोहन अग्रवाल से बात की तो उन्होंने अपनी जीत का श्रेय माता बाबूजी के आशीर्वाद,भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया। उन्होंने कहा कि जनता हमें विधायक के रूप में अपना सेवक चुनती है ,कोई शासक नही। इसलिए हमारे मन में हमेशा सेवा का भाव होना चाहिए। मैंने अपनी 40 साल की राजनीति में खुद को जनता का सेवक ही माना है। 24 घंटे सातों दिन में जनता की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने का प्रयास करता हूं। यही वजह है कि जनता का प्रेम, साथ और आशीर्वाद सदैव मेरे साथ बना रहता है।

Post navigation

Previous Bjp की जीत से राजधानी में जश्न शुरू…
Next पीएम मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार बनाने जनता ने भाजपा पर किया भरोसा – केदार कश्यप

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.