Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बृजमोहन अग्रवाल ने सिखाया बूथ मैनेजेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बृजमोहन अग्रवाल ने सिखाया बूथ मैनेजेंट

Abhinesh Pandey April 3, 2024

 

*जो कांग्रेस 50 साल में भी नही कर पाई वो मोदी जी ने 10 साल के शासनकाल में कर दिखाया: बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर 3 अप्रैल

सही सरकार का चुनाव देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। एक सकारात्मक और सुशासनशील सरकार ही देश को विकास, समृद्धि, और सामरिक तरीके से मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। कभी-कभी जानकारी के अभाव में मतदाता गलत उम्मीदवार का चयन करते हैं कर लेते हैं जिसका खामियाजा केवल उनके क्षेत्र को ही नहीं बल्कि पूरे राज्य और देश को भी भुगतना पड़ता है। यह कहना है छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजभान अग्रवाल का जो बुधवार को रायपुर उत्तर विधानसभा मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

इन बैठकों का आयोजन तेलीबांधा मंडल, शंकर नगर मंडल, फाफाडीह मंडल, जवाहर नगर मंडल में किया गया था। जिसमे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिनको संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि,किसी भी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से किया गए वादों को पूरा करने के साथ ही बूथ मैनेजेंट और पार्टी की नीतियों के प्रचार की अहम भूमिका होती है। चुनाव हो या युद्ध किसी को भी जीतने के लिए एक सही रणनीति की बहुत आवश्यकता होती है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होती है कि उस रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करें।

उन्होंने कहा कि, जो कांग्रेस 50 साल में भी नही कर पाई वो मोदी जी ने 10 साल के शासनकाल में कर दिखाया।

देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब भाजपा सरकार ने किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। किसानों को पहली बार 20000 रुपए की अंतर राशि किसानों के खाते में आई है।

कोई भी भूखा न रहे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीबों को 35 किलो मुफ्त राशन दे रहे। साथ ही 18 लाख परिवार के लिए पक्का मकान और हर घर नल से जल दिया जा रहा है। लेकिन सूचना के अभाव में हितग्राहियों को यह पता नही चल पात की कौन सी सरकार यह सब काम कर रही है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर बताना पड़ेगा की मोदी जी के नेतृत्व वाली कमल फूल की सरकार दिन रात गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने उन्हे आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए काम कर रही है।

श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि, मोदी जी ने चुनावी युद्ध को जीतने के लिए

महतारी वंदन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन, धान खरीद आदि योजना रूपी हथियार दिए हैं। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता को जागरूक करे और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल फूल को वोट दें।

जिसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। एक एक वोटर से निजी तौर पर मिलकर उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा।

श्री अग्रवाल ने गर्मी के चलते कार्यकर्ताओं से सुबह शाम 2-2 घंटे जनता के बीच बिताने और उनसे बात करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने जाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए जनता भी भाजपा के साथ है बस जरूरत है तो पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार उनसे मिलने की।

बता दे विधानसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत से एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाने के लिए बैठक और जनसंपर्क के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है।

आज की बैठक में विधायक श्री पुरेंद्र मिश्रा, लोकसभा प्रभारी श्री अशोक बजाज, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री देवजी भाई पटेल, श्री संजय श्रीवास्तव,किशोर महानंद,मोहन एंटी, श्री सुभाष तिवारी, अकबर अली,सुभाष अग्रवाल,हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा,श्रीमती सीमा साहू, राहुल राय, वंदना राठौर, गुंजन प्रजापति, रमेश मिर्घानी,तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री अनुप खेलकर, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष, श्री गोरेलाल नायक, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष श्री सतोष साहू, श्री राम शिवहरे समेत स्थानीय पार्षद और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous सरोज पाण्डेय ने चरणदास महंत और कांग्रेस को ललकारा
Next रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्रीन आर्मी का होली मिलन संपन्न

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.