Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन अग्रवाल ने शुरू किया मंडलों का दौरा मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भर रहे जोश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने शुरू किया मंडलों का दौरा मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भर रहे जोश

Abhinesh Pandey March 28, 2024

 

*रायपुर लोकसभा के खोरपा मंडल से बृजमोहन ने की मंडलों में दौरे की शुरुवात*

*जागरूक मतदाता स्वास्थ्य चुनाव की नीव , मतदान प्रतिशत बढ़ाना अहम लक्ष्य :- बृजमोहन*

रायपुर, समय रथ।

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी समर में पूरी तरह उतर चुके हैं भाजपा के अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन अपने चुनावी कौशल के कारण पूरे प्रदेश में पहले ही चर्चा में रहते हैं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के पश्चात से ही बृजमोहन सक्रिय हो चुके हैं और विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठके ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल से की बृजमोहन अग्रवाल आज खोपरा मंडल पहुंचे जहां उन्होंने खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कहा की हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है , एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जायेगा ।

 

रायपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार और वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के खोरपा मंडल, अभनपुर मंडल, चम्पारण मंडल और नवापारा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनावी रणनीति के संबंध में उनसे चर्चा की।

श्री अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मतदान के समय तेज गर्मी में लोग घर से निकलने में डरेंगे ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं को लोगों को समझना होगा कि एक दिन कुछ देर की गर्मी सहन करके वो एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसलिए सभी को वोट जरूर देना चाहिए।

 

श्री अग्रवाल ने कहा कि,

बूथ स्तर पर संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाए और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से मिलें और सशक्त भारत के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के फूल को वोट दें।

 

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को भाजपा के प्रति आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकार के प्रति जागरूक रहें।

उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग न्यूज पेपर और टेलीविजन, रेडियो का इस्तेमाल नहीं करते जिससे भाजपा कमल फूल सरकार के कामों की सही जानकारी नहीं हो पाती। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है।

बैठक में अभनपुर विधायक

श्री इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री श्री श्री चंद्र शेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी श्री अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अभनपुर श्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा श्री उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा श्री पारसमणी साहू, मंडल अध्यक्ष चम्पारण श्री नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री खेमराज कोसले, श्री नेहरू लाल साहू, श्री खेलू राम साहू,श्री रवि आर्य वर्मा, श्रीमती देवकी साहू, श्री अश्वनी साहू समेत विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous रायपुर पुलिस के “निजात” अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार हो रही कार्यवाही, अपराधियों में दिख रहा भय
Next पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा और मोदी से पूछा 5 सवाल

Related Stories

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

You may have missed

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.