Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जनसंपर्क के दौरान नव मतदाताओं से मिले बृजमोहन अग्रवाल, देश के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनसंपर्क के दौरान नव मतदाताओं से मिले बृजमोहन अग्रवाल, देश के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील

Abhinesh Pandey April 16, 2024

 

*माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी से बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई*

रायपुर 16 अप्रैल

नामांकन दाखिल करने के बाद रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर से जनसंपर्क अभियान में में तेजी लाएं हैं। अपने इस अभियान के तहत मंगलवार को उन्होंने आरंभ विधानसभा क्षेत्र के मंदिर हसौद मंडल और आरंग मंगल में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे।

आज के जनसंपर्क की शुरुवात

ग्राम सेमरिया में शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अब मतदान में 20 दिन बचे है। हमको रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ और भारत के भाग्य का फैसला करना है। जिसके लिए भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाना जरूरी है।

भाजपा सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी भाजपा सरकार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके घरों से अंधेरा मिटाने और उसमे खुशहाली की रोशनी लाने के लिए विभिन्न योजनाएं लाई है।

भाजपा ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। साथ ही गरीबों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए पोषण युक्त भोजन और आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है ।

इतना ही नहीं गरीबों को मुक्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी लाई है जिससे गरीबों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा इतना ही नहीं अतिरिक्त बिजली उत्पादन करके वह उसे बेचकर लाभ भी कमा सकते हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हम सब मिलकर चुनाव के इस लोकपर्व में शामिल हो और मोदी जी का साथ दें। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीत कर मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

@चंदखुरी धाम में माता कौशल्या के दर्शन किए

बृजमोहन अग्रवाल अपने जनसंपर्क अभियान के तहत चंदखुरी पहुंचे यहां उन्होंने चंद्रपुरी धाम में माता कौशल्या के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और छत्तीसगढ़ समेत देश की खुशहाली की कामना की। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रयासों से करीब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु अपने घर वापस आए है। इस रामनवमी के अवसर पर हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।

 

@नव मतदाताओं से मुलाकात कर देश और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट मांगे।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने सेमरिया समेत दूसरे गांव में समय दूसरे गांव में नव मतदाताओं से भी मुलाकात कर संवाद किया। उन्हें देश और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक नियंत्रण कानून लाएगी जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

 

@गुरु खुशवंत साहेब ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए मांगे वोट

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी बृजमोहन अग्रवाल के साथ रहे और उनके लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा की सरकार में देश और छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है इसको बनाए रखने के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मत से जीत दिलाकर मोदी जी को मजबूत बनाए।

आज का जनसंपर्क अभियान

मंदिर हसौद मंडल के सेमरिया, नरदहा, पचेड़ा, चटौद, चन्दखुरी, नगपुरा, संकरी, अमेरी, कठिया, खौली, टेकारी, नारा, डिघारी, और भानसोज में जनता के बीच पहुंचे इसके साथ ही आरंग मंडल के जरौद और बोड़रा में रोड शो किया।

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संजय ढीढी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, देवनाथ साहू, सुनील मिश्रा, चेतन वर्मा, सुखी राम लहरे, शिव दयाल वर्मा, किरण वर्मा टेक चंद साहू, धनेश्वर नायक, कुलेश्वर वर्मा, राम जी वर्मा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

@नरदहा सरपंच डॉक्टर नरेंद्र वर्मा, दरबारी बंजारे समेत 35 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल।

आज जनसंपर्क के दौरान नरदहा में सरपंच डॉक्टर नरेंद्र शर्मा, दरबारी बंजारे समेत 35 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित
Next रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा – फिर इस बार मोदी सरकार

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.