Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित

Abhinesh Pandey April 6, 2024

 

*भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण सेवा और संघर्ष का ही परिणाम है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है:बृजमोहन अग्रवाल*

*@अश्विनी नगर में बूथ विजय अभियान, झंडा रोहण एवं दीवार लेखन का आयोजन*

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240406-WA0013.mp4

रायपुर 6 अप्रैल

भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और परिश्रम से ही संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार मिला और भाजपा को देशभक्ति, जनसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में पहचान मिली। जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में लगातार है।

यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार पुरानी बस्ती मंडल और डीडी नगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के अवसर पर कही।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बताया कि 1980 में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के अवसर पर कहा था कि बादल छटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और आज देश भर में कमल खिल चुका है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही सनातन का सूर्योदय हो गया है।

यह भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा और संघर्ष का ही परिणाम है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और 2047 तक विकासशील से विकसित देश बन जाएगा।

श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं अब ऐसे में वह तन मन धन के साथ जुड़ जाए और नए भारत के निर्माण के लिए मोदी जी को पुनः विजई बनाएं जिसके लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की नीति और रिति को उनके सामने रखना होगा और भाजपा के लिए वोट मांगने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमको मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का शुभ अवसर मिल रहा है। इसलिए हमको हम लोगों को भी पूरी ताकत के साथ इस चुनावी युद्ध को जितना होगा। मोदी जी ने हम लोगों को चुनावी युद्ध जीतने के लिए महतारी वंदन ,उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, नल जल, आयुष्मान, स्वानिधि, विश्वकर्मा जैसी सैकड़ों योजनाएं दी हैं। जिनका हर एक भारतवासी लाभ उठा रहा है। कार्यकर्ताओं को जनता के सामने इन्हीं योजनाओं के लाभ को बताना है और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से कमल का फूल खिलाना है।

 

@अश्विनी नगर में बूथ विजय अभियान,झंडा रोहण एवं दीवार लेखन का आयोजन

 

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर अश्विनी नगर में बूथ विजय झंडा रोहण एवं दीवाल लेखन का आयोजन किया गया। पार्षद मृत्युंजय दुबे द्वारा किए गए इस आयोजन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की साथ ही श्री अग्रवाल ने घरों में भाजपा झंडा लगाया और पार्टी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए दीवार लेखन का शुभारंभ किया।

Post navigation

Previous कांग्रेस ने कवर्धा को अशांत कर दिया, हिन्दू ध्वज और सनातनियों का अपमान किया -CM विष्णु देव
Next मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा लोकसभा निर्वाचन और मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन

Related Stories

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026

Recent Posts

  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

You may have missed

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.