Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम

Abhinesh Pandey January 8, 2025

 

*कई गांवों को मिलेगी राहत, बारहों महीने निर्बाध आवागमन की मिलेगी सुविधा* 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार गढ़वा और नगर उटारी जाने वालों की दूरी हो जाएगी आधी*

रायपुर. 8 जनवरी 2025. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली और झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कन्हर नदी पर छत्तीसगढ़ के धौली और झारखंड के बालचौरा गांव के बीच पुल के निर्माण से वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर तहसील के अनेक गांव सीधे झारखंड से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खरीदारी, इलाज और विभिन्न कार्यों से रोजाना गढ़वा एवं नगर उटारी जाने वालों की सफर की दूरी आधी हो जाएगी। अभी धौली से सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 55 किलोमीटर हो जाएगी। सनावल क्षेत्र के लोगों को अभी नगर उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी घटकर आधी यानि 35 किलोमीटर हो जाएगी। वाड्रफनगर क्षेत्र के लोग अभी रामानुजगंज और उत्तरप्रदेश होकर झारखंड जाते हैं। कन्हर नदी पर पुल के चालू हो जाने पर वे बहुत कम दूरी तय कर सीधे झारखंड पहुंच सकेंगे।

*पुल के निर्माण से ये 20 गांव होंगे लाभान्वित*

धौली और बालचौरा के बीच पुल के निर्माण से सनावल क्षेत्र के 20 गांवों के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर झारखंड के गढ़वा, धुरकी और नगर उटारी आने-जाने वालों को फायदा होगा। इसके निर्माण से धौली, कामेश्वरनगर, झारा, कुशफर, सेमरवा, इंद्रावतीपुर, बरवाही, दोलंगी, ओरंगा, रेवतीपुर, सुंदरपुर, सुरंगपान, कुण्डपान, पिपरपान, डुगरु, पचावल, त्रिशूली, सिलाजू, उचरवा, आनंदपुर इत्यादि गांवों को बड़ी राहत मिलेगी।

Tags: कन्हर नदी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र सनावल

Post navigation

Previous भाजपा का नगरीय निकाय,पंचायत चुनाव सम्मलेन कल
Next राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025: उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.