Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ”वन नेशन-वन इलेक्शन” संसाधनों के राष्ट्रीय विकास में सदुपयोग का दीर्घकालिक उपाय : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

”वन नेशन-वन इलेक्शन” संसाधनों के राष्ट्रीय विकास में सदुपयोग का दीर्घकालिक उपाय : भाजपा

Abhinesh Pandey April 15, 2025

 

 

*प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अग्रवाल ने बताया : यह कोई नई अवधारणा नहीं, आजादी के बाद लगातार 15 वर्षों तक पूरे देश में एक साथ ही चुनाव होते थे*

 

*अग्रवाल ने कांग्रेस के रवैयै को समझ से परे बताते हुए सवाल दागा : आखिर कांग्रेस इस ”वन नेशन-वन इलेक्शन” का विरोध क्यों कर रही है?*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने ”वन नेशन-वन इलेक्शन” की अवधारणा को सरकारी संसाधनों का अपव्यय रोककर उन संसाधनों का राष्ट्रीय विकास में सदुपयोग करने का एक दीर्घकालिक उपाय बताते हुए यह सवाल दागा है कि आखिर कांग्रेस इस ”वन नेशन-वन इलेक्शन” का विरोध क्यों कर रही है? श्री अग्रवाल ने कांग्रेस के रवैयै को समझ से परे बताते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। पूरा देश इस बात का साक्षी है कि आजादी के बाद लगातार 15 वर्षों तक पूरे देश में एक साथ ही चुनाव होते थे।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी श्री उग्रवाल ने कांग्रेस की उस आशंका को पूरी तरह खारिज किया कि ”वन नेशन-वन इलेक्शन” से छोटे दल समाप्त हो जाएंगे। स्वाधीनता के बाद लगातार 15 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल की नाकामियों के कारण छोटे दल और क्षेत्रीय दल खड़े हुए हैं, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर अपनी-अपनी राजनीतिक सामर्थ्य के अनुसार राज्य और राष्ट्र के निर्माण मैं बड़ी भागीदारी निभाई है। कांग्रेस इस बात को समझाए कि ”वन नेशन-वन इलेक्शन” से छोटे दल कैसे खत्म हो जाएंगे? श्री अग्रवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 1,34,000 करोड़ रुपए संसाधनों में लगे हैं। एक तो, पूरे वर्ष लगातार विभिन्न राज्यों में चुनाव होने और लोकसभा और विधानसभा के अलावा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव अलग-अलग होने से लगातार संसाधनों का अपव्यय होता है; दूसरे सरकार को काम करने के लिए मिले समय में लगभग एक साल का समय चुनाव कार्यों के सम्पादन में खर्च हो जाता है। इस सरकारी धन व समय का अनावश्यक खर्च बचे, और वह समय व धन देश के विकास में ज्यादा-से-ज्यादा लगे, इसमें आपत्ति करके कांग्रेस अपनी वैच्रारिक दरिद्रता का प्रदर्शन कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ”वन नेशन-वन इलेक्शन” के लिए लगातार जन जागरण की आवश्यकता है, चर्चाएँ चल रही हैं, इसमें जो सुधार के सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत करके एक अच्छी अवधारणा फिर से स्थापित करनी चाहिए। लेकिन, कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीतिक सोच से प्रपंच से उबरने को तैयार ही नहीं है।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के गांव से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ
Next हिन्दी फिल्म जानकी भाग- 1 और छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईया-2 का ट्रेलर लॉन्च 17 अप्रैल को

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.