00 बदहाल सड़कें, चरमराई सफाई व्यवस्था,बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें पर जताया विरोध,सौंपा ज्ञापन
रायपुर। भाजपा पार्षदों की अगुवाई में भाजपा ने आज निगम मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में बदहाल सड़कों, ठप सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइटें,खारुन नदी में नालों के गन्दे पानी का मिलना जैसे कई सारे मुद्दों पर एक साथ अपना विरोध निगम परिषद के खिलाफ जताया। भाजपा पार्षद दल ने रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,उपनेता मनोज वर्मा और भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युन्जय दुबे के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय के समक्ष यह प्रदर्शन किया और महापौर के नाम ज्ञापन सौंपा ।
भाजपा पार्षद दल ने आज नगर निगम के महापौर पर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर साफ सफाई बिजली राशन जैसे विषयों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में पार्षदों के साथ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयन्ती पटेल , श्रीचन्द सुन्दरानी , मण्डल अध्यक्ष , पदाधिकारी महिला मोर्चा , युवा मोर्चा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल थे । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नगर निगम 15 दिनों के अंदर मूलभूत सुविधाओं पर काम नही करेंगे तो भाजपा पार्षद दल महापौर के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम प्रशासन पर सफाई व्यवस्था में सीधा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज रायपुर के पूरे 70 वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप्प हो गयी है नालियों की सफाई नही हो रही है , मुक्कड़ों से कचरा नही उठ रहा है। खारुन नदी में चिंगरी नाले से गन्दा पानी जा रहा है.भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युन्जय दुबे ने कहा कि आज रायपुर शहर की सडकों में चौराहों में,गलियों में गढ्ढा ही गढ्ढा है । थोड़ी सी बारिश होते ही स्ट्रीट लाईटें बन्द हो जाती है ,ठेका कम्पनी के कर्मचारी फोन नही उठाते हैं लाइटें बन्द रहती है। दीपावली का समय है राशन दुकानों से राशन गायब है , गरीब जनता को अनाज नही मिल रहा है । दीपक जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अनूप खेलकर , सुनील चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे । सभी वक्ताओं ने दीपावली पूर्व साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने , सड़को के गढ्ढों को भरने , स्ट्रीट लाइट चालू करने , गरीबों को राशन देने की माँग की है ।
धरने में प्रमुख रूप से सरिता दुबे , सरिता वर्मा , विश्वदिनी पाण्डेय , टेसू साहू , विनोद अग्रवाल , रजयन्त ध्रुव , रवि ध्रुव , नारद कौशल , सुशीला धीवर , सीमा कंदोई , दीपक जायसवाल अनूप खेलकर , सुनील चौधरी,गोरेलाल नायक ,अनिल सोनकर ,अनूप केलकर ,श्री निवास राव , मुकेश पंजवानी , रविन्द्र ठाकुर , गज्जू साहू , सुनील चौधरी , गोपी साहू , आशु चन्द्रवंशी , बजरंग ध्रुव ,ओंकार बैस,किशोर महानंद ,मंजुल मयंक श्रीवास्तव,अमरजीत छाबड़ा,पुरषोत्तम देवांगन आदि शामिल थे ।
