Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा को घोषित 21 सीटों पर दूसरा दावेदार नहीं मिल रहा था इज्जत बचाने सूची जारी किया -दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा को घोषित 21 सीटों पर दूसरा दावेदार नहीं मिल रहा था इज्जत बचाने सूची जारी किया -दीपक बैज

Abhinesh Pandey August 17, 2023

 

*विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाये गये*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*इंदिरा बैंक घोटाले के घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया*

*रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी*

*भाजपा के 21 चेहरे बता रहे हैं कि भाजपा में उम्मीदवारों का अकाल है- कांग्रेस*

रायपुर/17 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।

 

Post navigation

Previous Bjp ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति
Next भाजपा घोषणा पत्र समिति कर रही है संभाग स्तरीय सुझाव संकलन

Related Stories

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण

You may have missed

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

October 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.