Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ में एक नई सियासी ड्रामेबाजी की शुरुआत : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ में एक नई सियासी ड्रामेबाजी की शुरुआत : भाजपा

Abhinesh Pandey September 25, 2023

 

*राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज ने कहा : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले नेता को यहाँ पर बुलाकर इस योजना की शुरुआत कराई गई*

*’सिर्फ इसलिए प्रदेश सरकार ने 16 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया क्योंकि इस योजना में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द लिखा है, यह ओछी राजनीतिक सोच’*

*डॉ. पाण्डेय का सवाल : मुख्यमंत्री आवास योजना इस योजना में जिन लोगों को वर्तमान में आवास देने की बात कही है, तो बाकी लोगों को आवास कब तक देंगे?*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ में एक नई सियासी ड्रामेबाजी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 16 लाख से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवास नहीं दिया और प्रदेश की गरीब जनता के साथ विश्वासघात किया। इस योजना के नाम पर होने जा रहे सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से झूठ बांटने आ रहे हैं। इस योजना के नाम पर आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ बाँटने आए हैं, क्योंकि सच तो वह है, जो आज के उपमुख्यमंत्री और तत्कालीन पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पत्र लिखकर मुख्यमंत्री बघेल को दोषी ठहराया था।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने सिंहदेव के उस पत्र का हवाला दिया, जिसमें सिंहदेव ने 16 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री बघेल को लिखा था कि ‘ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवासविहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जाना था। जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटन का अनुरोध किया था। किंतु इस योजना में राशि उपलब्ध नहीं की जा सकी। फलस्वरूप प्रदेश के लगभग 8 लाख लोगों के लिए आवास नहीं बनाए जा सके। इसके अतिरिक्त 8 लाख घर बनाने में करीब 10 हजार करोड़ रुपए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहायक होते। हमारे जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्य अंतर्गत ग्रामीण आवास का अधिकार प्रमुख रूप से उल्लेखित है। विचारणीय है कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेघर लोगों के लिए एक भी आवास नहीं बनाया जा सका और योजना की प्रगति निरंक रही। मुझे दु:ख है, इस योजना का लाभ प्रदेश के आवासविहीन लोगों को नहीं मिल सका। अतः में अपने पद से त्यागपत्र देता हूं।’ डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि यह भाजपा का नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के मंत्री का अपनी ही सरकार पर स्पष्ट आरोप है। क्या यह पत्र राहुल गांधी ने पढ़ा है? और, अगर नहीं पढ़ा है तो पहले उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगते हुए अपने मंत्री के प्रश्न का उत्तर देना चाहिए।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ने की शुरुआत की और उसे सफलता मिली, तब मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार कहीं-न-कहीं इस विषय से घबराने लगी। उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने एक नया झूठ परोसकर मुख्यमंत्री आवास योजना की घोषणा की है और मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बाँटने की शुरुआत करने वाले, भारत की राजनीति को बहुत कम समझने वाले, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अपने नेता को यहाँ पर बुलाकर इस योजना की शुरुआत कराई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। जिन 16 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाना था, उन्हें आवास सिर्फ इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया, क्योंकि मुख्यमंत्री बघेल के मुताबिक इसमें प्रधानमंत्री शब्द लिखा है तो इसका पूरा पैसा केंद्र की सरकार दे। मुख्यमंत्री की इस ओछी राजनीतिक सोच के चलते प्रदेश के कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में शामिल परिवार के पांच सदस्य कच्चा घर गिरने से दबकर मर गए। इसके दोषी मुख्यमंत्री बघेल हैं। डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि 15 मार्च 2023 को जनता जब कांग्रेसी मुख्यमंत्री से अपने आवास मांगने विधानसभा परिसर में पहुँची तो मुख्यमंत्री ने चर्चा करने के बजाय पुलिस को आगे करके उन पर बम फिंकवाये, जिसमें बड़ी संख्या में जनता घायल हुई। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ने उन पीड़ितो से आज तक माफ़ी नहीं मांगी है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने इस मुद्दे पर भी अपनी मुखर आवाज के साथ सड़क की लड़ाई लड़ी। प्रदेश सरकार ने जितने घोटाले किए हैं, उनमें से अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ शराब घोटाला नहीं किया होता तो उस राशि से ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास मिल जाता। डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने मुख्यमंत्री आवास योजना को प्रदेश की जनता के लिए एक भ्रम बताते हुए मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया कि इस योजना में उन्होंने जिन लोगों को वर्तमान में आवास देने की बात कही है तो बाकी लोगों को आवास कब तक दिए जाएंगे? प्रदेश चुनाव के मुहाने पर है और आचार संहिता लागू होने का समय करीब है, तो अपना यह वादा पूरा कब करेंगे? और, जब वादा पूरा नहीं करेंगे एक नए घोटाले की भेंट इस योजना को चढ़ा देंगे। डॉ. (सुश्री) पांडेय ने जानना चाहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो घोटालों पर घोटाले किए जा रही है, उसका पैसा कहाँ जा रहा है? छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के एटीएम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में 7.50 लाख प्रधानमंत्री आवास बना दिए थे । मुख्यमंत्री बघेल का झूठ तो रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व पंचायत मंत्री सिंहदेव ने उजागर किया था और कहा था कि केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं करती। अब कांग्रेस नेतृत्व यह तय करे कि बघेल झूठ बोल रहे हैं या सिंहदेव?

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता द्वय केदारनाथ गुप्ता व दीपक म्हस्के उपस्थित थे।

—————-

Post navigation

Previous भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया
Next भाजपा की पत्रकारवार्ता पर पीसीसी अध्यक्ष का प्रहार

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.