Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, मोदी की गारंटी
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, मोदी की गारंटी

Abhinesh Pandey April 14, 2024

रायपुर।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है… क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।

बीजेपी संकल्प पत्र- 2024, पीएम मोदी की बड़ी बातें-

  • पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
  • आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।
  • जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
  • पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
  • 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
  • 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
  • 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं।
  • ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
  • पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
  • 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गांरटी ली है।
  • गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
  • उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
  • जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
  • सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
  • देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
  • हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
  • धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
  • नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
  • भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
  • देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
  • 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।

 

  • भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।
    • दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।
    • हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।
    • सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।
    • देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा।
    • अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
    • बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।
    • पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी।
    • वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे।
    • आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीय की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
    • भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है।
    • भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा।
    • हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे।
    • बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं।
    • बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है।
    • करीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं।
    • भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।
    • बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा।
    • हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे।
    • 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं।

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

    नड्डा ने कहा कि आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है।

Post navigation

Previous राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
Next जब तक भाजपा राजनीति में है, आरक्षण को कोई नहीं हटा सकता – अमित शाह 

Related Stories

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम*
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम*

August 19, 2026
किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

August 19, 2026
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

August 19, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम*
  • किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
  • उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
  • आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में गाजरघास जागरूकता सप्ताह का आयोजन

You may have missed

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम*
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम*

August 19, 2026
किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

August 19, 2026
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

August 19, 2026
सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

August 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.