Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने किया योगाभ्यास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने किया योगाभ्यास

Abhinesh Pandey June 21, 2026

*‘योग वैश्विक कल्याण और आत्मीय शांति का मार्ग’*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*योग भारत की प्राचीन और अमूल्य संस्कृति का उपहार है – जम्वाल*

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य संस्कृति का उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने सहर्ष स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण ही आज ‘योग’ एक वैश्विक उत्सव और जन-आंदोलन बन चुका है। योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का विज्ञान है। मण्डल और बूथ स्तर तक योग शिविरों का आयोजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कल्याणकारी परम्परा को हर घर तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। श्री जम्वाल ने आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएँ, ताकि एक ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ का निर्माण हो सके।

*स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : पवन साय*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने योग दिवस पर प्रदेश भर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राज्य के कोने-कोने में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया है। श्री साय ने कहा कि हमारी संस्कृति में ‘पहला सुख निरोगी काया’ कहा गया है। आज पूरा विश्व भारत के इस सूत्र को अपनाकर अपनी जीवनशैली को सुधार रहा है। प्रदेश भाजपा द्वारा इस वर्ष राज्य के सभी शक्ति केंद्रों, मंडलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन का मूल उद्देश्य अंत्योदय है और स्वास्थ्य के स्तर पर यह तभी संभव है जब समाज का हर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ हो।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल।

….………………….

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर के योगाभ्यास कार्यक्रम में हुए शरीक*

*रायपुर/जगदलपुर।* विश्व योग दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित प्रियदर्शिनी स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। श्री देव ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने स्टेडियम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण भी किया।

योग दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन बालोद में, अखिलेश सोनी अंबिकापुर में डॉ. नवीन मार्कंडेय ने रायपुर में योगाभ्यास शिविर में शामिल होकर योगाभ्यास किया।

————————–

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
Next Chhattisgarh to take 1,000 delegates on Somnath Swabhiman Cultural Yatra

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.