Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 85 प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा ने बनाई ऐतिहासिक बढ़त:अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

85 प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा ने बनाई ऐतिहासिक बढ़त:अरुण साव

Abhinesh Pandey October 9, 2023

 

*अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ को बचाने छत्तीसगढ़ का प्रत्येक व्यक्ति वोट करेगा और कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगा*:*अरुण साव*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा लूटने वालों का सत्ता से बेदखल होने का काउंटडाउन शुरू:अरुण साव*

 

*छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने वाले हाथों को फिर से हाथ नहीं देगी जनता:अरुण साव*

*छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलने के साथ जनता खुशहाली का नया सवेरा देखेगी*

 

*प्रदेश से गुंडाराज खतम होगा माफियावाद तुष्टीकरण ,धर्मांतरण घोटाले करने वाली सरकार जायेगी*

*जनता और भाजपा परिवर्तन के लिए तैयार- अरुण साव*

*आदिवासी समाज से 30, अनुसूचित जनजाति के 10, ओबीसी के 31 प्रत्याशी*

 

*14 महिलाएं, 43 नए प्रत्याशी*

*अनुभव और युवा जोश करेगा कमाल:अरुण साव*

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान और भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव की तारीखों की प्रतीक्षा कर रही थी। छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा परिवर्तन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली सूची में 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। आज 64 प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा ने किया है। कुल मिलाकर 90 में से 85 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। और कांग्रेस से बड़ी बढ़त बना ली है।85 प्रत्याशियों में कुल मिलाकर आदिवासी समाज से 30 प्रत्याशी मैदान में होंगे, 10 प्रत्याशी अनुसूचित जाति से है ,31 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से हैं और सूची में अब तक 14 महिलाओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है। 43 ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है जो पहली बार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 50 वर्ष से कम आयु के 34 युवा प्रत्याशी हैं। भाजपा की सूची में एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर युवा और नए प्रत्याशी हैं, वहीं अनुभवी और दिग्गज नेताओं को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि निश्चित रूप से आज छत्तीसगढ़ में जो स्थितियां हैं, जो दुर्दशा राज्य की कांग्रेस की सरकार ने की है, प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है, अपराध का गढ़ बना दिया है, माफिया का गढ़ बना दिया है, धर्मांतरण का गढ़ बना दिया है, विकास को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है। धोखा देने का काम किया है। ऐसे में आज यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। परिवर्तन की हवा चल रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। परिवर्तन की हवा चल रही है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भीड़ उमड़ी है, अपार जन समूह एकत्र हुआ है , वह यह बताता है कि छत्तीसगढ़ की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। जनता मतदान की तिथि का इंतजार कर रही थी। आज मतदान की तिथि का ऐलान हो गया है तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की खुशहाली, छत्तीसगढ़ की तरक्की, छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए, माता बहनों की सुरक्षा के लिए, किसानों की तरक्की के लिए, अनुसूचित जाति- जनजाति समाज, पिछड़ा वर्ग समाज, युवाओं की तरक्की और बेहतरी के लिए भाजपा सरकार काम करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस तरह से युवाओं के साथ अत्याचार हुआ, पीएससी घोटाला हुआ, ऐसे में छत्तीसगढ़ के नौजवानों में आक्रोश है, नाराजगी है।

अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में हैं। आज 5 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और कांग्रेस के पास एक भी उपलब्धि नहीं हैं जनता की बताने के लिये ।छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आखिर कांग्रेस ने किया क्या हैं? उपलब्धि विहीन कांग्रेस आज जनता के बीच जाने की स्तिथि में नहीं हैं इस लिए अब तक एक टिकिट की घोषणा नहीं कर पा रहे। कांग्रेस में आपस में अंतर कलह हैं सिर फुटव्वल की स्थिति हैं यह सब बताता हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी हैं । उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता लगातार 5 वर्षो से कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हैं और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने तैयार हैं। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सभी 24 हजार बूथों में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ चुनाव में जुट चुका हैं,इसलिए खुशहाल, विकसित,समृद्ध छत्तीसगढ़, जहां छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ का निर्माण हो, इसके लिए भाजपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार से छुटकारा चाहती है। कानून का राज हो, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त हो, नशे का कारोबार बंद हो, गांव और शहरों का सुयोजित विकास हो, नौजवानों के सपने साकार करने पारदर्शी अवसर मिले, किसानों को तरक्की का अवसर मिले, उनके जीवन में खुशहाली आए, इन विषयों को लेकर हम चुनाव मैदान में होंगे। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। हम छत्तीसगढ़ को आगे लेकर जाएंगे।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन पदाधिकारी मन के मांग म सांसद विजय बघेल हर देइस सकारात्मक प्रतिक्रिया
Next फिर से बनेगी 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार – दीपक बैज

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.