Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा को पता है उसके आने वाले दिन और दीवाली दोनों काली होगी – दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा को पता है उसके आने वाले दिन और दीवाली दोनों काली होगी – दीपक बैज

Abhinesh Pandey October 19, 2023

 

*अमित शाह कितना भी प्रलाप करें बस्तर के लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रमन के भ्रष्टाचार पर अमित शाह की बोलती फिर बंद थी*

*भाजपा अडानी के एजेंट के रूप में चुनाव लड़ रही*

*मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र बेचने कार्यवाही शुरू कर दिया है*

रायपुर/19 अक्टूबर 2023। भाजपा के नेता अमित शाह द्वारा बस्तर में दिये गये चुनावी भाषण पर प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 3 दिसंबर को भाजपा छत्तीसगढ़ में बीते दिनों की पार्टी हो जायेगी। अमित शाह को भी पता है बस्तर में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। अमित शाह कितना भी प्रलाप कर ले बस्तर के लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले। भाजपा ने 15 सालों तक बस्तर के लोगों का शोषण किया था। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बंधक बनाकर रखा था। अमित शाह भाजपा राज में 15 सालों तक बस्तर की बदहाली के लिये माफी मांगे। तत्कालीन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण बस्तर अशांत था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में शांति की स्थापना हुई है। आज अमित शाह बस्तर के शांति की स्थापना के लिये केन्द्र और अपनी पीठ थपथपा रहे जबकि भूपेश सरकार के द्वारा विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति के कारण बस्तर के लोगो में भरोसा बढ़ा और शांति की स्थापना हुई। रमन राज में बस्तर का आदिवासी आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक विकास की दौड़ में पिछड़ गया था। रमन सरकार ने आदिवासियों को जबरिया जेल की सलाखों के पीछे धकेला था। अमित शाह कितना भी झूठ बोले अब बस्तर भाजपा के धोखे में नहीं आयेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह वोट लेने के लिये झूठा दावा कर रहे कि नगरनार संयंत्र को मोदी सरकार ने बेचने का फैसला वापस लिया है। हकीकत यह है कि मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने के लिये कार्यवाही शुरू कर दिया है। अमित शाह में साहस है तो वे नगरनार बेचने के फैसले को वापस लेने का आदेश दिखाये। मोदी सरकार नगरनार ही नहीं नंदराज पर्वत भी अडानी को फिर से सौपना चाह रही हैं छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा अड़ानी के हितो की रक्षा के लिये बनाना चाह रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एंव सांसद दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह, रमन सिंह और उनके सहयोगियो के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर क्यों मौन है? 15 सालो तक छत्तीसगढ़ को भाजपा का एटीएम बनाकर रखा था अब छत्तीसगढ़ को अडानी को सौंपने की तैयारी में भाजपा है। भाजपा चुनाव अडानी के एजेंट के रूप में लड़ रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के लोग राज्य में तीन दिवाली मनाएंगे-अमित शाह
Next रबी के धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाना छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय – कांग्रेस

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.