= प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पाॅस्ट खाद वितरण करने व किसान विरोधी नीति के विरोध में होगा भाजपा का प्रदर्शन
Advertisement
जगदलपुर।
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पाॅस्ट खाद वितरण किये जाने एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कल 10 अगस्त को स्थानीय सीरासार चौक में दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सेठिया व महामंत्री योगेश ठाकुर ने भाजपा के जिला/मण्डल/मोर्चा/प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से धरना प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने कहा है।
____________________


