Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर, दुर्ग एवं महासमुंद में भाजपा ने किया केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर, दुर्ग एवं महासमुंद में भाजपा ने किया केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Abhinesh Pandey January 30, 2024

*वेंटीलेटर पर चल रही कांग्रेस बहुत जल्दी देश के राजनीतिक नक्शे से विलुप्त होगी – मुख्यमंत्री साय*

*छत्तीसगढ़ के विकास में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ही सबसे बड़ा योगदान है – बृजमोहन अग्रवाल*

*राजधानी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं ने*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आज कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नाव है। अब तो वह वेंटीलेटर पर चल रही है। बहुत जल्दी यह देश के राजनीतिक नक्शे से विलुप्त होने वाली है। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। श्री साय मंगलवार को राजधानी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 54 सीटों और 46 प्रतिशत मत के साथ भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अनथक परिश्रम किया और मतदाताओं ने “मोदी की गारंटी” पर भरोसा जताया है। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की 8 बार की जीत ने इस लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का अभेद्य गढ़ बना दिया है। पिछली बार की तुलना में आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर की सीट हम 5 लाख से ज्यादा मतों से जिताने के लिए हम सब संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई राजनीतिक दल और नेता मुकाबले में नहीं है। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य तो किए ही हैं, साथ ही धारा 370 हटाने, तीन तलाक पर रोक लगाने, अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बनाने के वैचारिक पृष्ठभूमि के ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले भी लिए हैं। आज विश्व मंच पर श्री मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची में अव्वल हैं। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का ध्येय वाक्य ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। आज देशभर में भाजपा की राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ी है। देश भाजपा और प्रधानमंत्री श्री मोदी पर विश्वास कर रहा है। भाजपा विरोधी दलों के जाति, धर्म, पंथ के विध्वंसकारी और विभाजनकारी आग्रहों को तोड़कर देश का जनमानस भाजपा की सरकार चुन रहा है। ऐसा स्वर्णिम अवसर आज भाजपा के लिए देशभर में उपस्थित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर प्रदेश की जनता ने भारी विश्वास जताया है तो अब तो लोकसभा चुनाव स्वयं श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुनने का है। इस बार 400 पार का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुँचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ और प्रदेश की डेढ़ माह की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताना है। श्री साय ने प्रदेश में डेढ़ माह की अपनी सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के संकल्पों और “मोदी की गारंटी“ पर तेजी से काम कर रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की स्वीकृति, पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपने जैसे फैसलों पर अमल किया गया है। इस बार धान की बम्पर खरीदी हो रही है और 1.30 लाख मीटरिक टन धान खरीदी के अनुमान के मुकाबले इस वर्ष अब 1.34 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी ही और अभी 1.50 लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी का अनुमान है। महतारी वंदन योजना के लिए भी राशि का प्रावधान हो चुका है और बहुत जल्दी प्रदेश की विवाहित महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू होगा। गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी मिलना शुरू हो जाएगा। श्री साय ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपने सारे वादे पूरा करेगी और अब भाजपा कार्यकर्ता सीना ठोककर जनता के बीच जाएँ और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करें।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह प्रदेश का इतिहास बदला है, अब लोकसभा में भी सभी सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर एक नया इतिहास रचना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री मोदी को यह संदेश देंगे कि जिस तरह आपकी गारंटी पर हमने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है, अब आपकी गारंटी पर हम सब मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाएंगे। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसलों, योजनाओं व कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मे जन-जन की आस्था और भावनाओं का सम्मान कर अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का मंदिर बनवाया है। छत्तीसगढ़ के विकास में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ही सबसे बड़ा योगदान है। अब हम परिश्रम की पराकाष्ठा करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। यह केंद्रीय कार्यालय चुनावी युद्ध लड़ने के लिए चौकी का काम करेगा। यहाँ से भाजपा के कार्यकर्ता रूपी सैनिकों को निर्देश दिए जाएंगे और हमारे कार्यकर्ता रूपी सैनिक उन निर्देशों को ग्रहण करके विरोधियों के एक-एक किले को ढहाएंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक लोकसभा के लिए 17 चुनाव हो चुके हैं और इनमें से रायपुर लोकसभा से 8 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। केंद्र में अब तक 5 बार भाजपा व भाजपानीत गठबंधन की सरकार बनी है। भाजपा जिस वैचारिक पृष्ठभूमि पर आधारित राजनीति कर रही है, उसके अनुरूप काम तभी हो सकता है, जब बार-बार भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेशों में बने। आगामी लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को सामने रखकर संकल्पित होकर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कस लें। प्रदेश सरकार में मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ करने के लिए हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर जी-जान से काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि श्री मोदी की सरकार ने गाँव-गरीब-किसान के कल्याण व विकास के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद “मोदी गारंटी” पर काम करते हुए अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सांसद सुनील सोनी ने आभार प्रदर्शन किया और रायपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा तथा लोकसभा चुनाव संयोजक अशोक बजाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इसके साथ ही दुर्ग लोकसभा के लिए गंजपारा दुर्ग में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया वहीं महासमुंद लोकसभा चुनाव के लिए महासमुंद में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विधायक एवं रायपुर लोकसभा सह संयोजक पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, वन औषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार डॉ. सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने, अशोक पांडेय, किशोर महानंद, श्रीचंद सुंदरानी, छगनलाल मूंदड़ा, रमेश कुमार ठाकुर, सत्यम दुआ, गौरीशंकर श्रीवास, अमित साहू, उमेश घोरमोड़े, राजीव चक्रवर्ती, अकबर अली, अंजय शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous बृजमोहन ने किया “नमो कप” क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन
Next कैबिनेट की बैठक कल

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.