Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पहले फेज में भाजपा को भारी बढ़त,चली परिवर्तन की तेज लहर:रमन सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पहले फेज में भाजपा को भारी बढ़त,चली परिवर्तन की तेज लहर:रमन सिंह

Abhinesh Pandey November 7, 2023

*प्रथम चरण के चुनाव के बाद पत्रकारवार्ता*

*कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और 3 मंत्री चुनाव हार रहे है :रमन सिंह*

*भाजपा के घोषणा पत्र का व्यापक असर दिखा जनता का मिला भरपूर साथ:रमन सिंह*

रायपुर।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है जिसमें राजनांदगांव समेत 20 सीटों पर मतदान हुआ है और मैने स्वयं राजनांदगाँव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हमारे कार्यकर्ता भी लगातार मतदान केंद्रों के पास मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए उपस्थित रहे। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश भी था जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगाँव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है आज शाम 5 बजे तक पहले चरण के मतदान के आँकड़े चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिये गये हैं जिसमें

राजनांदगांव- 74.00%

पंडरिया 71.06%

कवर्धा- 72.89%

खैरागढ़- 76.31%

डोंगरगढ़- 77.40%

डोंगरगांव- 76.80%

खुज्जी – 72.01%

मोहला मानपुर- 76.00%

अंतागढ़ – 70.72%

*भानुप्रतापपुर- 79.10% (सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत)*

कांकेर- 76.13%

केशकाल- 74.49%

कोंडागांव- 76.29%

नारायणपुर- 63.88%

बस्तर- 71.39%

जगदलपुर- 75.00%

चित्रकोट- 70.36%

दंतेवाड़ा- 62.55%

*बीजापुर- 40.98% (सबसे कम मतदान प्रतिशत)*

कोंटा- 50.12%

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का इंटरनल फीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में ही वोट किया है। पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटे आ रही है यह बीजेपी का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है।

कांग्रेस ने नक्सलियों के साथ मिलकर भय का वातावरण बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन बस्तर सहित 20 सीटों में जनता ने परिवर्तन के लिए बाहर निकल कर बड़ी संख्या में वोट किया है।

सिफालॉजी का थंब रूल होता है परिवर्तन के लिए वोट पहले से अधिक पड़ता है परंतु भय के माहौल की वजह से यहां पर कुछ लोग वंचित जरूर हुए लेकिन जो भी वोट करने निकला है परिवर्तन के लिए ही निकला है और यह भाजपा का फीडबैक सिस्टम भी बता रहा है भाजपा आवत है।

मैं आप सभी मीडिया के साथियों को एक विशेष बात बताना चाहता हूं कि पहले हमें यह लग रहा था कि कांग्रेस के इन 5 सालों का भ्रष्टाचार जन-जन तक पहुंचेगा या नहीं लेकिन इन 20 सीटों पर हुए मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि सुदूर अंचल के गांव-गांव तक कोयला घोटाला, शराव घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला को लेकर बहुत आक्रोश है और पूरे प्रदेश में इसके विरुद्ध भारी मतदान हुआ है। मैं आप सभी को यह नई जानकारी दे रहा हूं कि कांग्रेस के 3 मंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष भी इस चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं और बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को 70 सीटों पर होना है और मुझे पूरा विश्वास है कि इन 70 सीटों पर भी इसी तरह भारी जन उत्साह के साथ मतदान होंगे और बहुत जल्द प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता की पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा की सरकार बनते ही हम अपने संकल्प पत्र के अनुसार *मोदी जी की गारंटी* को पूरा करेंगे जिसमें हमने सभी वर्गों के हित में महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की है-

*किसान:-*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमनें अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में प्रदेश के किसान साथियों के लिए कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करके 3100 रुपए के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा की है। जिसकी नक़ल करके कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 3200 किया है। लेकिन नक़ल के लिये भी अक्ल चाहिये।

*एक तरफ़ जहां भाजपा 3100 के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी करके किसानों को एक एकड़ पर 65,100/- रुपये का लाभ दे रही है वहीं कांग्रेस धान का समर्थन मूल्य 3200 करने के बाद भी एक एकड़ में सिर्फ़ 20 क्विंटल धान ख़रीद कर 64,000/- रुपये दे रही है जिसके हिसाब से भाजपा हर एक एकड़ पर किसान को 1100/- रुपये ज़्यादा दे रही है। इसके साथ ही कांग्रेस जहां किसानों को किश्तों में भुगतान करके परेशान करती है वहीं भाजपा ने एकमुश्त भुगतान करने का संकल्प लिया है।*

इसके साथ ही किसानों के 2 साल का बकाया बोनस जिसे देने की घोषणा की है, ये घोषणा कांग्रेस ने पिछली बार अपने घोषणा पत्र में की थी और 5 साल हो गए आज तक किसानों को वो बोनस नहीं दिया। यदि आप कांग्रेस की कर्जमाफ़ी की तुलना हमारे बोनस से करें तो स्थिति यह है कि कर्जमाफ़ी का फ़ायदा सिर्फ 3000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके ऊपर शासकीय बैंकों का कर्ज है (जैसा इन्होंने पिछली बार भी किया था) जबकि भाजपा 9000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर किसान को 2 साल का बकाया बोनस देने जा रही है। एक तरफ़ जहां कांग्रेस की कर्जमाफ़ी का कोई ठिकाना नहीं है वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान करेंगे और उनका पैसा सीधे उन्हें मिल जाएगा।

*महिला*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इन 5 सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को सड़क पर धरना देने और सिर मुड़वाने तक के लिए मजबूर कर दिया, स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया, महिलाएं इस कांग्रेस की सरकार में प्रताड़ित हुई है।

*हमने इस स्थिति को बदलकर महिलाओं को सशक्त करने का निर्णय लिया है जिसमें हम ‘महतारी वन्दन योजना’ की शुरुआत कर प्रदेश की प्रत्येक विवाहित महिला को चाहे वो शहरी क्षेत्र में हो या ग्रामीण क्षेत्र में, चाहे परिवार में 1 विवाहित महिला हो या 1 से अधिक, सभी महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपए मिलेंगे यानी साल के 12,000 रुपए मिलेंगे।*

*इस योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने सभी मंडल अध्यक्षों को एक फॉर्म दिया है, जिसे प्राप्त करके हमारी हर एक विवाहित माता-बहन इस योजना के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही भाजपा लगातार ज़मीनी स्तर पर इस योजना को पहुँचाने में जुटी हुई है जिससे कि हर एक विवाहित माता-बहन इस योजना को समझकर इससे जुड़ सकें।*

*इसके साथ ही गरीब परिवारों को 500 रूपये में LPG सिलिंडर उपलब्ध करवाएंगे और रेडी-टू-ईट का जो काम कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों से छीना है उसे वापिस देने की घोषणा हमने की है।*

*युवा*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस ने युवाओं से कई वादे किए थे जिसमें रोजगार देने की बात थी इसके साथ ही 10 लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात थी और भी कई वादे थे लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ, उल्टा सीजीपीएससी में युवाओं की नौकरियों की नीलामी हुई कांग्रेसी नेताओं और बड़े अधिकारियों के बच्चों को बड़े पद मिले और बाकी युवाओं को धोखा मिला, महादेव एप में युवाओं को जुए और सट्टे की ट्रेनिंग दी गई, छत्तीसगढ़ की जनता से 5 हजार करोड़ ठगे गए और इसकी जांच जब हुई तो ईडी को साक्ष्य मिले कि इन सब में मुख्यमंत्री भूपेश बल की सीधी संलिप्तता है और अब तो महादेव एप के संचालक शुभम सोनी ने भी बता दिया कि भूपेश ने 508 करोड़ की रिश्वत ली है, अब मैं नहीं समझता कि इससे ज्यादा किसी प्रमाण की जरूरत है।

*वहीं हमने अपने संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी लेकर आये है कि प्रदेश के 1 लाख युवाओं को शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करवाने और सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही हमने युवाओं को नया उद्योग शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा भी की है।*

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वक्तव्य का जवाब*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते है कि डॉ. रमन अपनी सीट हार रहे हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भूपेश को डॉ. रमन की चिंता करने की जरूरत नहीं है डॉ. रमन को प्रदेश की जनता ने 15 साल सेवा का अवसर दिया और राजनांदगाँव ने डॉ रमन का विकास देखा है जिसपर उन्हें अटूट विश्वास है इस बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है और राजनांदगांव की जनता तो मेरा परिवार है। उनका तो हमेशा मुझे आशीर्वाद मिला है।

भूपेश बघेल को पाटन की चिंता करनी चाहिए, कांग्रेस सरकार की तो छत्तीसगढ़ से विदाई हो ही रही है लेकिन पाटन में भी त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है, उनको अपनी सीट बचाने में मेहनत करनी चाहिए और मुझे तो लगता है कि विजय बघेल ने जिस प्रकार भूपेश को हराया था वो हार उन्हें याद आ गई है और इस बार पहले से ही हार मान ली है इसलिए अपनी सीट की चिंता छोड़कर घबराहट में बयानबाजी कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा – दीपक बैज
Next कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ,समृद्ध और शिक्षित बनाने का वायदा करता है…

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.