Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रत्याशी केदार, किरण, विनायक, मनीराम ने मांईजी के मंदिर में मत्था टेका, मांगा आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी केदार, किरण, विनायक, मनीराम ने मांईजी के मंदिर में मत्था टेका, मांगा आशीर्वाद

Abhinesh Pandey October 10, 2023

 

= भाजपा की विजय सुनिश्चित, जनता कांग्रेस को उखाड़ फेकेगी – केदार कश्यप

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

= कांग्रेस खैर मनायें, बन रही है भाजपा की सरकार – किरणदेव

जगदलपुर।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक प्रत्याशियों की सूची जारी करने में कांग्रेस से बाज़ी मार ली है। भारतीय जनता पार्टी के घोषित विधायक प्रत्याशी केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, विनायक गोयल चित्रकोट, मनीराम कश्यप बस्तर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका, पूजा अर्चना कर विजयी होने का आशीर्वाद मांगा।

भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 11 बजे सभी भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ मांई जी के मंदिर पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद उत्साह से सराबोर भाजपा प्रत्याशियों ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। नारायणपुर विधानसभा प्रत्याशी केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी देवी से छत्तीसगढ़ व प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं भाजपा की जीत के लिये आशीर्वाद मांगा है। कांग्रेस की करतूतों से जनता परिचित हो चुकी है। झूठी निकम्मी कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता उखाड़ फेकेगी। भाजपा की विजय सुनिश्चित है। जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी किरणदेव ने कहा कि बस्तर की सभी 12 सीटों में जीत के साथ समूचे छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय का परचम लहरायेगा। कांग्रेस अपनी खैर मनाये, जनता कांग्रेसी कुशासन का जवाब देने को तैयार बैठी है। चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी विनायक गोयल ने कहा कि कांग्रेस की घोटालों की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया। आकंठ भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी जनता कांग्रेस को चुनाव में बाहर का रास्ता दिखलायेगी। बस्तर विधानसभा प्रत्याशी मनीराम कश्यप ने कहा कि जनमानस भाजपा के पक्ष में है। यह स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। भाजपा विजयी होकर प्रदेश में सरकार बना रही है। झूठी कांग्रेस के दिन अब पूरे हुये।

मंदिर दर्शन पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों के साथ भाजपा के सभी बडे़ चेहरे व भारी संख्या में कार्यकर्ता थे। जिनमें प्रमुख रूप से डा. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव, विद्याशरण तिवारी,लच्छू राम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, ललिता बघेल, व्ही एस राजपूत, निर्भय दीवान, अश्विन सरडे, संजय पाण्डेय, सतीश सेठिया, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, ममता पोटाई, लक्ष्मी कश्यप, जयराम दास, संजय उपाध्याय, जीतेन्द्र पाणिग्रही, राकेश तिवारी, रितेश सोनी, प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव, रिंकू पाण्डेय, मनोज पटेल,दिनेश पाणिग्रही, ईश्वर राव, नरेंद्र पाणिग्रही, सपन देवांगन,आलेख तिवारी, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, श्रीश मिश्रा, प्रमिला कपूर आदि सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
__________________

 

Post navigation

Previous पहचान के संकट से जूझ रहे है 71 विधायक अच्छा काम कर रहे हैं तो उन्हें ही प्रत्याशी घोषित क्यों नहीं करती कांग्रेस – म्हस्के
Next भाजपा ने 15 साल पट्टा नहीं दिया, कांग्रेस ने लोगों को घर और छत दिया- विकास उपाध्याय

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.