Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को राजधानी रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को राजधानी रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा

Abhinesh Pandey May 2, 2024

 

रायपुर।

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीतकर दर्ज करने वाले रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से इतिहास दोहराने की बात कही।

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को राजधानी रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा।

रोड शो लाखे नगर मंडल, पुरानी बस्ती मंडल, सदर मंडल, सिविल लाइन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।

इस दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा, माला पहनाकर और जोरदार आतिशबाजी कर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया। आज ही जननायक का जन्मदिन होने के कारण स्थानीय जनता की खुशी कई गुना बढ़ गई थी।

बृजमोहन अग्रवाल ने भी जनता को निराश नहीं किया और जगह जगह उनको संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह रायपुर दक्षिण की जनता का प्यार ही है कि लगातार आठ बार से वह यहां से विधायक चुने गए हैं और पांच बार मंत्री भी बने हैं उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी हूं अपनी जनता के कारण ही हूं। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ता मेरा चुनाव जनता लड़ती है।

उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे लोकसभा चुनाव में उतारकर दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी रायपुर की जनता की विजय होगी और दिल्ली में रायपुर का डंका बजेगा।

रोड शो की शुरुआत बाजार चौक चांगोरभाटा से हुई जहां से बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी वरिष्ठजन, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता सामुदायिक भवन, बिजली ऑफिस चौक, शीतल तालाब, झंडा चौक, शिव नगर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुशालपुर अंडर ब्रिज, पहाड़ी तालाब, तिरंगा चौक, होते हुए दंतेश्वरी मंदिर कुशालपुर पहुंचे। यहां से पंकज गार्डन, तुरी हटरी, लोहार चौक, लीली चौक, अवधिया चौक, सत्यनारायण मंदिर, आजाद चौक, कंकाली हॉस्पिटल, पुरानी बस्ती थाना, महामाया मंदिर, कुकरी पारा, दूधाधारी मंदिर, बजरंग चौक आदर्श चौक, भाटागांव ओवर ब्रिज, बाजार चौक, गणेश चौक, त्रिमूर्ति मंदिर, ढेबर सिटी रोड, पतंजलि चौक, अवधपुरी, मठपुरैना, चौरसिया कॉलोनी, संतोषी नगर, तरुण बाजार, संजय नगर, छत्तीसगढ़ नगर चौक, हरदेवलाला मंदिर, सिद्धार्थ चौक कालीबाड़ी, महिला थाना, होली क्रॉस स्कूल, विवेकानंद परिसर चौक, बूढ़ीमाइ चौक, गोवर्धन चौक, मरीन ड्राइव होते हुए नेताजी चौक पहुंचे जहां रोड शो का समापन हुआ।

Post navigation

Previous लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका सीमा कौशिक का कार्यक्रम… वार्ड पार्षद विश्वदिनी पांडेय सभा को सम्बोधित किया
Next भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.