Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज

Abhinesh Pandey November 7, 2023

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रण में सवालों की बौछार

बिलाईगढ़। सड़क… सिंचाई… शिक्षा…स्वास्थ्य… कुछ भी तो नहीं है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज भी लोग रायपुर-बिलासपुर पर आश्रित हैं। वह भी तब, जब संपत्ति बिगड़े। मकान, खेत या जमीन बिके। फिर भी यदि यह विकास है तो भला यह कैसा विकास है?
दरअसल, इस खबर का केंद्रबिंदु बिलाईगढ़ विधानसभा है। क्योंकि अव्वल तो यहां चुनावी रंग जमा हुआ है और जब नेता किसी के दरवाजे पर वोट मांगने जाए तो फिर जनता भी सवाल तो पूछती ही है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी इन दिनों धुआंधार दौरे और जनसंपर्क अभियान में पसीना बहा रहे हैं। आमजन से डॉ. जांगड़े डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच कई ऐसे भी सवाल आ रहे हैं, जो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दुर्गति की गवाही दे रहे हैं। और, यही सब सवाल बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के चुनावी मुद्दे भी हैं। चर्चा में भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने बताया, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए किए गए 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। जरूरतमंद पात्र हितग्रागी भी आवास से वंचित हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान हलाकान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। यहां के युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए रायपुर और बिलासपुर पर आश्रित रहना पड़ता है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए लोगों को महंगा खर्च वहन करना पड़ता है। जमीन-जायदाद बेचना या गिरवी रखना पड़ता है। साथ ही कांग्रेस के लोगों के भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस के लोगों ने क्षेत्र के लोगों को अब तक गुमराह करने का ही काम किया है। डॉ.दिनेश लाल ने आगे कहा, अपनी बात करुं तो मैं और मेरी धर्मपत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। दर्द की मर्म को हम बखूबी समझते हैं। वहीं चुनाव के लिहाज से बिलाईगढ़ विधानसभा का माहौल अब तेजी से बदल रहा है और जनता भाजपा पर ही अपना विश्वास प्रकट कर रही है। उन्होंने बताया कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी आधार पर डॉ. जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता से इस चुनाव में कमल खिलाने की अपील कर रहे हैं।
………

Post navigation

Previous भाजपा ने खोला है आदिवासी हितों के लिए खजाना – प्रधानमंत्री मोदी
Next प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा – दीपक बैज

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.