Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, रायपुर दक्षिण में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, रायपुर दक्षिण में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन

Abhinesh Pandey October 26, 2024

 

मुख्यमंत्री साय, सांसद बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

सुख-शांति एवं समृद्धि की निशानी कमल का फूल: बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 26 अक्टूबर

भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी क्रम में पार्टी ने शनिवार को कैलाशपुरी में “तत्पर” क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ साथ भी भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया।

सांसद और दक्षिण से पूर्व विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार विकास की पहचान है, जब जब भाजपा सरकार आती है, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ का तेज गति से विकास होता है। रायपुर दक्षिण में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे उसके लिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा और सुनील सोनी के लिए वोट मांगे।

श्री अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, सुनील सोनी ने महापौर और सांसद रहते हुए शहर के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। शहर की चौड़ी चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, स्टेडियम के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल आपूर्ति समेत दूसरी मूलभूत सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में सुनील सोनी के विधायक चुने जाने पर क्षेत्र के विकास का पहिया तेज गति से घूमेगा।

उन्होंने लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, दिवाली में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम सभी कमल का फूल अर्पित करते हैं क्योंकि कमल सुख-शांति और समृद्धि की निशानी है। आप सभी कमल को वोट देकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में सहयोग दें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों ने 8 बार श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को जिताया है, बृजमोहन जी हर समय स्थानीय लोगों के सुख-दुख में खड़े रहे है। इस बार फिर से कमल को वोट देकर श्री सुनील सोनी को ऐतिहासिक मतों से जीता कर यह जीत बृजमोहन जी को समर्पित करिए।

उन्होंने कहा कि, जो भी विकास का काम है वो भाजपा ने किया है, गरीबों को जमीन का पट्टा, राशन, महतारी वंदन, धान का उचित मूल्य, पक्का मकान, नल से जल जैसी सैकड़ों योजनाओं ने गरीबों की जिंदगी बदली है।

कांग्रेस ने केवल घोटाला किया है। cgpsc घोटाला, कोयला, रेत, शराब, डीएमएफ घोटाला कांग्रेस के घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसी का परिणाम है कि कुछ जेल में है, कुछ बेल पर है और कुछ जेल जाने की तैयारी में है।

कांग्रेस पूरे प्रदेश में दंगे करवा रही है। सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है, इसको सबक सिखाने के लिए घर घर जा कर मतदाताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियों को बताए और भाजपा को मजबूत करने के लिए कमल फूल प्रत्याशी सुनील सोनी को वोट देने के लिए कहें।

बृजमोहन जी हमेशा आपकी सेवा करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

सम्मेलन में श्री विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री राजेश मूणत समेत शीर्ष नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया, ताकि छत्तीसगढ़ में विकास की गति को और तेज किया जा सके।

भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत के लिए संकल्प लिया और आने वाले चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्री शिव रतन शर्मा, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री राजेश मूणत, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री जयंती भाई पटेल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुभाष अग्रवाल, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous गुरुकुल महिला महाविद्यालय में मेरा युवा भारत कार्यक्रम का आयोजन
Next कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा आज दक्षिण विधानसभा के दो वार्डो में जनसंपर्क अभियान किया

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.