रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, दुर्ग से विजय बघेल, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, कोरबा से सरोज पांडे, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग व जांजगीर से कमलेश जांगड़े शामिल है।

