Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश की समस्याओं पर काम करने की नसीहत दी भाजपा ने मुख्यमंत्री को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश की समस्याओं पर काम करने की नसीहत दी भाजपा ने मुख्यमंत्री को

Abhinesh Pandey July 30, 2023

 

*प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का सवाल – क्या सीएम बघेल भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को नाकारा ही मानते हैं?*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत दी है कि वे प्रदेश के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने सवाल किया कि क्या बघेल भी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को नाकारा समझते हैं और मानते हैं कि सारे अक्षम लोग कांग्रेस में भरे हैं? अगर वे ऐसा नहीं सोचते तो उन्हें वह काम करना चाहिये जिसके लिये जनता ने उन्हें नियुक्त किया है। और राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय नेताओं को बोलने दें। मणिपुर हिंसा पर बघेल द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ बेजा बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दायित्व को भलीभाँति समझते हैं। मुख्यमंत्री बघेल को पद की गरिमा व मर्यादा का ध्यान रखना चाहिये।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अभी हाल ही खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के एक किसान कन्हैया सिन्हा ने विवश होकर आत्महत्या कर ली, छत्तीसगढ़ महतारी के हताश-निराश युवा पुत्र पूर्ण नग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए विवश हुए, आदिवासी बहुल बस्तर के दोरनापाल में तीन साल की बच्ची और सुकमा जिले के एर्राबोर थाना के पोटा केबिन स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में पहला कक्षा की पाँच वर्षीया छात्रा के साथ हैवानियत और दरिंदगी इंतेहा करके दुष्कर्म किया गया, कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, एक संविदा कर्मचारी आंदोलन के दौरान अपनी जान बलिदान कर देता है, घोटालों-भ्रष्टाचार के जरिए युवाओं के रोज़गार के अवसर छिन गए। बस्तर के ही कोण्डागाँव जिले के ग्राम बड़गई में मानवता को शर्मसार करने वाले एक मामले में शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को निर्वस्त्र करके सरेआम घुमाया गया। ये तो कुछ हालिया घटनाक्रम के कुछ तथ्य हैं। श्री कश्यप ने कहा कि अब मुख्यमंत्री बताएँ कि अपनी हठधर्मिता छोड़कर कितने मामलों में उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई है? कितने मामलों में न्यायसंगत और निष्पक्ष कार्रवाई की पहल करने की तत्परता दिखाई है? कितने मामले हैं जिसमें प्रदेश सरकार ने विधानसभा के भीतर और सदन से बाहर अपना संतोषजनक ज़वाब देने की ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया?

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि हर मामले में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने या तो मुँह में दही जमाए रखा या फिर ऊलजलूल बयानबाजी करके संवेदनहीनता की शर्मनाक पराकाष्ठा की। किसान ने आत्महत्या की तो सरकार और उसका प्रशासन तंत्र यह साबित करने में जुट गया कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। अब प्रदेश सरकार बताए कि आत्महत्या क्या कोई निजी शौक के लिए करता है? युवा नग्न होकर प्रदर्शन करते हैं तो बजाय समस्या सुलझाने के प्रदर्शनकारियों को अपराधी बताने पर ही पूरी सरकार जुट जाती है। दुष्कर्म के मामले पर बस्तर के मंत्रियों को इतनी भी फ़ुर्सत नहीं मिलती कि वे पीड़ित परिवार व बच्ची से जाकर मिलें। उल्टे, आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देकर बचाने में शासन-प्रशासन की पूरी ताक़त लगा दी जाती है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को यदि राष्ट्रीय मुद्दों पर ही राजनीति करनी है तो शौक़ से करें, पर उससे पहले छत्तीसगढ़ को अपनी नाकारा सरकार के असहनीय बोझ से मुक्त करें। छत्तीसगढ़ कराह रहा है, अपराधों, अन्याय-अत्याचार और भ्रष्टाचार की आग में झुलस रहा है,और मुख्यमंत्री मणिपुर की हिंसा पर घड़ियाली आँसू बहाएँ और पद की गरिमा को ताक पर रखकर बयानबाजी करें, यह क़तई संसदीय आचरण नहीं माना जा सकता।
—————-

Post navigation

Previous भाजपा ने नगरनार के किसानों से छल किया : रेखचंद जैन
Next मिसेज इंडिया नोबेल ब्यूटी में प्रतिभागी होगी डॉ अल्का जौहरी

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.