Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

Abhinesh Pandey May 5, 2026

 

*लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम जोन के वार्ड कमांक 61 एवं 65 में लगभग 4 करोड के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग 25 लाख के 2 सामुदायिक भवन शौचालय अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कर दी नगरवासियों को विकास की अनुपम सौगात*

*भाठागांव पुराने जोन 6 कार्यालय राजस्व विभाग के जर्जर भवन को तोडकर १ करोड 10 लाख में नया सामुदायिक भवन शीघ्र बनेगा*

*महामाया मंदिर वार्ड प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र को बारिश में जलभराव की समस्या से मुक्त करने शीघ्र करोड 80 लाख की लागत से 2 स्थानो पर नाला निर्माण होगा*

रायपुर – आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 6 अंतर्गत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड कमांक 61 में 1 करोड 80 लाख के नये विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया एवं महामाया मंदिर वार्ड कमांक 65 में 2 करोड 17 लाख में अधोसंरचना मद से 6 भिन्न स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड 61 में रायपुर नगर निगम के पुराने जोन 6 कार्यालय राजस्व विभाग के जर्जर पुराने भवन को तोडकर 1 करोड 10 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन जनहित में जनउपयोग में शीघ्र बनाया जायेगा, वहीं महामाया मंदिर वार्ड में 2 विभिन्न स्थानों पर अधोसंरचना मद से 86 लाख एवं 94 लाख इस तरह लगभग 1 करोड 80 लाख की लागत से प्रोफेसर कालोनी में बारिश में जलभराव की पुरानी गंभीर समस्या का स्थायी निदान करने 2 स्थानो पर नये पक्के नालो का निर्माण किया जायेगा। लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, समापति श्री सूर्यकांत राठौड, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर, महामाया मंदिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा, श्री प्रमोद साहू, श्री रमेश सपहा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री पियूष ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, श्री सालिक सिंह ठाकुर, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, बड़ी संख्या में वार्ड 61 एवं 65 के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, बच्चो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में वार्ड 61 व 65 में लगभग सवा 4 करोड की राशि के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के विकास कार्यों की शानदार सौगात नगरवासियों को प्राप्त हुई।

रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी से कहा कि वे रायपुर शहर के नगर निगम के सभी 70 वार्डो में 70 बड़े सामुदायिक भवन गरीब वर्ग के नागरिको के सामाजिक कार्यों कार्यक्रमों आदि की सहज सुविधा हेतु रिक्त भूमि उपलब्ध करवाकर नगरनिगम रायपुर के माध्यम से बनाने जनहित में योजना बनाये। सामुदायिक भवन केवल ईट सीमेंट का निर्माण नहीं होता यह 25 वर्षों तक पूरे नगर और समाज की सतत निरंतर सेवा करता है। एक सडक निश्चित अवधि के बाद खराब हो जाती है, पाईप लाईन फुट जाती है स्ट्रीट लाईट खराब हो जाती है क्यो कि यह अस्थायी विकास होता है उसे पुनः बनवाना होता हैं जबकि भवन निर्माण स्थायी विकास है। वर्तमान में 20 वार्डो में बड़े भवन गरीबो के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा सभी वार्डो में मिले ऐसी योजना बननी चाहिए। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव में बड़े सामुदायिक भवन का कार्य अधिकारीगण व ठेकेदार तेजी से समय सीमा में मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्ता के साथ करें। जिससे मोहल्लावासियों को शानदार सुविधा शीघ्र उपलब्ध हो सके।

रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नये नाले बनने से महामाया मंदिर वार्ड में प्रोफेसर कालोनी में बारिश में जलभराव नहीं होगा। इससे लोगो को अच्छा वातावरण सुविधा मिलेगी यह एक उपलब्धि होगी। उन्होने नये विकास कार्य प्रारंभ होने पर नगर निगम जोन 6 के वार्ड 61 व 65 के रहवासियों को मंच से हार्दिक बधाईयां दी।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सभी नागरिको को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर नगर निगम जोन के वार्ड 61 और 65 के क्षेत्र में लगभग सवा 4 करोड़ के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होने पर हार्दिक बधाई दी। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि महामाया मंदिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक ने उनसे कहा कि वे नगर निगम में प्रतिपक्ष की पार्षद है इसलिए उनके वार्ड में उतने विकास कार्य नहीं हो रहे है। उसी समय उन्होने पार्षद श्रीमती नायक को विश्वास दिलाया था कि हम सब मिलकर उनके महामाया मंदिर वार्ड में प्रोफेसर कालोनी में वर्षों में जलभराव की बरसो पुरानी समस्या का स्थायी निदान करने पक्के नालो एवं निकास प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र देंगे। आज महामाया मंदिर वार्ड में एकमुश्त 2 करोड़ 40 लाख के नये कार्य हुए है। इससे उन्हें प्रसन्नता है शीघ्र ही प्रोफेसर कालोनी वालो को बारिश में जलभरने की समस्या से स्थायी निजात मिल सकेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिको को राजधानी शहर रायपुर के नगर निगम क्षेत्र के जोन 6 के दो वार्डों में लगभग सवा 4 करोड के नये विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण पर शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि नगर निगम पानी की उपलब्धता होने पर पाईप लाईन डालेगा। पानी का अपव्यय रोकने नगर निगम ने बल्क कनेक्शन देने पर पूर्णतः रोक लगायी है। पूर्ववर्ती नगर निगम सरकार ने पाईप लाईन बिछवा दी किंतु पाईप लाईन से नागरिको के घर तक पानी नहीं पहुंच पाया। ऐसा दोबारा ना हो यह उनकी शहर सरकार सुनिश्चित कर रही है। महापौर ने सभी नागरिको से जल की प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प लेने की अपील की ताकि भावी पीढी का भविष्य सुरक्षित हो सके। महापौर ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि महामाया मंदिर वार्ड के प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र में बारिश में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान नये दो नाले बनने पर हो सकेगा। उन्हें विश्वास है कि यह कार्य बारिश प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण कर लिया जायेगा। जिससे इसी साल लोगो को अच्छा वातावरण प्रोफेसर कालोनी में बारिश में मिलेगा।

नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने नागरिको से नये विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग देने एवं नये विकास कार्य होते समय सडक पर वाहन आदि ना चलाने का सहयोग करने की मंच से अपील की ताकि नये विकास कार्य उनके वार्ड में स्थायी हो सके एवं लंबे समय तक लोगो को इनका लाभ मिल सके। सभापति ने सभी नागरिको को नये शानदार विकास कार्यों के प्रारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर ने कहा कि वे अपने कार्यकाल के पहले एक वर्ष में वार्ड 61 क्षेत्र में रायपुर नगर निगम के माध्यम से अब तक लगभग 10 करोड के विकास कार्य करवा चुके है। उन्होने कहा कि यह वार्डवासियों एवं वार्ड के लिए वास्तव में प्रसन्नता का विषय है कि यहां भाठागांव में बडा सामुदायिक भवन शीघ्र बनेगा जो सभी के लिए अत्यंत जनउपयोगी रहेगा। वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर ने एकमुश्त 1 करोड 80 लाख के नये विकास कार्यों के वार्ड 61 में भूमिपूजन की सौगात देने पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे को वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया। महामाया मंदिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक ने मंच से महामाया मंदिर वार्ड में एकमुश्त 2 करोड 40 लाख के नये विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण का कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
Next नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.