Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है, राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है, राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Abhinesh Pandey July 26, 2026

 

*धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और जवाबदेही का उदाहरण – मुख्यमंत्री श्री साय*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जनता ने नकारा : मुख्यमंत्री*

 

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास रखने वाला दल है। भाजपा सत्ता को अधिकार नहीं, बल्कि जनता और राष्ट्र की सेवा का माध्यम मानती है। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही हमारी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नैतिक आधार पर दिया गया त्यागपत्र इसी राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद से बड़ा सिद्धांत होता है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही स्वीकार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति और कांग्रेस की कार्यशैली में यही मूलभूत अंतर है। भाजपा सिद्धांतों और जवाबदेही के आधार पर निर्णय लेती है, जबकि कांग्रेस का इतिहास सत्ता के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और नैतिक मूल्यों की अनदेखी से भरा पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उसे अपने पूरे राजनीतिक इतिहास का आत्ममंथन करना चाहिए। आज कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के अंतर के कारण पूरे देश में जनता का विश्वास लगातार खो रही है। उसे यह चिंतन करना चाहिए कि जनता उससे लगातार दूर क्यों होती जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ के लाखों बेटा-बेटियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास तोड़ा। प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय हुआ और पूरी चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवाओं से स्पष्ट वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सीजीपीएससी मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। भाजपा सरकार ने अपने संकल्प को निभाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी। आज जांच आगे बढ़ रही है और तत्कालीन अध्यक्ष सहित अन्य दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। हमारी सरकार में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और सुशासन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Post navigation

Previous अनाधिकृत पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर एवं विज्ञापनों पर रायपुर नगर पालिक निगम करेगा सख्त कार्रवाई
Next ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.