Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर आम महोत्सव 2026: पारंपरिक और हाइब्रिड आमों का अनूठा संसार, वैश्विक पटल पर चमकेगा बस्तर का स्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर आम महोत्सव 2026: पारंपरिक और हाइब्रिड आमों का अनूठा संसार, वैश्विक पटल पर चमकेगा बस्तर का स्वाद

Abhinesh Pandey June 14, 2026

संवाददाता -अश्वनी कौशिक

रायपुर /जगदलपुर, 13 जून 2026/ बस्तर अंचल की समृद्ध जैव-विविधता और पारंपरिक कृषि संपदा को वैश्विक मंच देने के लिए जगदलपुर स्थित क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय भव्य ‘बस्तर आम महोत्सव 2026’ का शुभारंभ हुआ। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (दुर्ग) और उद्यानिकी संचालनालय (रायपुर) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों से जुटे 1500 से अधिक किसानों की उपस्थिति रही, जो अपने साथ 2000 से अधिक विविध आम की प्रजातियों का विशाल संसार लेकर पहुंचे थे। इस भव्य प्रदर्शनी में किसानों की सक्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के कोने-कोने से आए अन्नदाता अपने साथ पारंपरिक, उन्नत और हाइब्रिड आमों की ढेरों किस्में लेकर आए थे, जिससे पूरा परिसर आम की खुशबू और अनूठी रंगत से सराबोर हो उठा। इस महोत्सव में प्रदर्शित की गईं आम की इन विविध प्रजातियों में विलुप्त हो रही पारंपरिक किस्मों के संरक्षण को प्रमुखता से रेखांकित किया गया, जिसने वैज्ञानिकों और आम प्रेमियों को अचंभित कर दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने किसानों द्वारा लाई गईं इन हज़ारों प्रजातियों की ‘जीरो-केमिकल’ शुद्धता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए इसे एक बड़ा वैश्विक प्रीमियम ब्रांड बनाने का विज़न साझा किया। उन्होंने आगामी 2031 तक बस्तर को देश का सबसे उन्नत जनजातीय संभाग बनाने का संकल्प दोहराते हुए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (पीएम जनमन योजना) के तहत कृषि व उद्यानिकी विकास की योजनाओं की जानकारी दी। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक श्री किरण सिंह देव ने प्रदर्शनी में सजे आमों के इस महासंसार और उद्यानिकी के छात्रों द्वारा आम से तैयार किए गए ’56 भोग’ की जमकर सराहना की और इस अद्भुत आयोजन को भविष्य में शहर के मुख्य केंद्र में आयोजित करने का अमूल्य सुझाव दिया। इसके साथ ही जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डे ने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण को एक जनांदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आम के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को सामने रखा।

इस महोत्सव के दौरान तकनीकी और वैश्विक परिदृश्य को सामने रखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के हवाले से वर्ष 2050 तक 1000 करोड़ की आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा, जमीन की घटती उपजाऊ क्षमता और भोजन की बर्बादी जैसे वैश्विक खतरों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एल नीनो के प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों से अपनी कम से कम 25% भूमि पर अनिवार्य रूप से जैविक खेती अपनाने की पुरजोर अपील की और बताया कि रासायनिक खादों से निकलने वाली मीथेन गैस पर्यावरण के लिए कितनी घातक साबित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रासायनिक तरीकों से पकाए गए आमों को नेपाल द्वारा रिजेक्ट किया जा चुका है, ऐसे में बस्तर के प्राकृतिक रूप से पके आमों और छत्तीसगढ़ के किसानों के इन उत्पादों की मांग वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आम से आइसक्रीम, जैम, जेली जैसे उत्पाद तैयार कर ‘वैल्यू एडिशन’ (मूल्य संवर्धन) करने पर विशेष जोर दिया। इस दो दिवसीय महोत्सव ने न केवल आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी बल्कि रंगोली, पोस्टर मेकिंग और फैंसी ड्रेस जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से किसानों, वैज्ञानिकों और युवाओं को एक अनूठा और प्रेरणादायी मंच प्रदान किया।

Post navigation

Previous देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह… वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद पुरस्कार
Next परिषद शिक्षा वर्ग में क्षेत्र संगठन मंत्री जितेन्द्रजी पवार का प्रेरणादायी उद्बोधन

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.