Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा से बंग समाज ने की विधायक पद की दावेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा से बंग समाज ने की विधायक पद की दावेदारी

Abhinesh Pandey June 22, 2024

 

 *मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ बंग समाज के सक्रिय सदस्य विवेक बर्धन को उम्मीदवार बनाने की मांग* 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ बंग समाज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी की है। समाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रायपुर के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी और नगर पालिका निगम रायपुर के पूर्व एल्डरमैन श्री विवेक बर्धन को दक्षिण विधानसभा की उम्मीदवारी देने की मांग की है। इस संबंध में श्री साय को पत्र लिखकर समाज की भावनाओं से अवगत भी कराया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बंग समाज के अध्यक्ष श्री मनोज मंडल ने बताया कि छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बंग समाज प्रदेश के विभिन्न घटकों का संगठित सामाजिक संगठन है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश में बंग समुदाय को एक सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। हमारे विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य बंग समाज की सांस्कृतिक विरासत को छत्तीसगढ़ में सजीव रखना है। बंग समाज अपनी व्यापारिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपने कार्यों से अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराता आया है. किंतु स्व. श्री तरुण चटर्जी (दादा) के बाद से समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली, सिद्धांतो एवं कार्यों प्रभावित हो कर छत्तीसगढ़ बंग समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन अपने मताधिकार से करता आया है।

श्री मंडल के अऩुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 1428210 लाख के लगभग बंग बंधु निवासरत है, इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बंग समाज के लगभग 127000 सदस्य निवासरत है, अतः विधानसभा चुनाव में राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की उपस्थिति दर्ज करने रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रायपुर के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका निगम रायपुर श्री विवेक बर्धन को दक्षिण विधानसभा की उम्मीदवारी देने की मांग की गई है। यह मांग छत्तीसगढ़ बंग समाज के 15 लाख एवं रायपुर में बसने वाले 127000 सदस्यों ने की है। श्री मंडल ने कहा है कि बंग समाज के सदस्य को उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व देने से बीजेपी पार्टी को चुनाव में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। श्री विश्वास ने कहा कि समाज को पूर्ण विश्वास है कि भाजपा छत्तीसगढ़ बंग समाज की भावनाओं को स्वीकार करते हुए हमारी इस छोटी सी माँग को अवश्य स्वीकार करेगी।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह
Next जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद मरीजों ने किया डांस एवं फैशन वॉक

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.