Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री पर बैज की टिप्पणी कांग्रेसियों की असंतुलित मनोदशा, हताशा और कुंठा का राजनीतिक प्रलाप है : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री पर बैज की टिप्पणी कांग्रेसियों की असंतुलित मनोदशा, हताशा और कुंठा का राजनीतिक प्रलाप है : भाजपा

Abhinesh Pandey April 27, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बोले किरण देव

*लोकसभा चुनावो के दोनो चरणों में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस बुरी तरह निराश*

*कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटे हार रही है इसीलिए हताशा में रोज मा .मोदी जी को अपशब्द कह रही है : किरण देव*

*जनता-जनार्दन ने छत्तीसगढ़ को इस बार कांग्रेसमुक्त करने का संकल्प लिया है और दो चरणों के मतदान से साफ है कि चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी हो रही : देव*

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ताजा टिप्पणी को कांग्रेसियों की असंतुलित मनोदशा, हताशा और कांग्रेस टिकट कट जाने से उपजी कुंठा का राजनीतिक प्रलाप बताया है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मानसिक स्थिति को खराब बताने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज दरअसल कांग्रेस के तमाम लोगों की मनोदशा को रेखांकित कर रहे हैं, जिसके नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अपने ही प्रत्याशियों को लठैत बताकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का सिर फोड़ने की बात करते हैं तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ‘कवासी जीतेगा, मोदी मरेगा’ कहकर अपने राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करते हैं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कांग्रेस ने सनातन संस्कृति, हिन्दुत्व और भगवान राम के प्रति अपनी घृणा का हर कदम पर प्रदर्शन किया है, जिस कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण में हर बार रोड़े अटकाकर इस मसले को भटकाने व लटकाने काम किया, जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराकर भगवान राम के ननिहाल व माँ शबरी की धरती छत्तीसगढ़ की आस्था व भावनाओं का घोर अपमान किया, उस कांग्रेस द्वारा तुष्टीकरण के एजेंडे पर चलकर देश के संसाधनों पर पहला हक संप्रदाय विशेष का बताने वाली कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को जनता अच्छी तरह परख चुकी है और इसीलिए हर तरीके के हथकण्डे अपनाने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए दो चरणों मतदान में बुरी तरह पिछड़ चुकी है। श्री देव ने कहा कि अंतर्कलह से जूझते कांग्रेस नेताओं में कुछ टिकट काटे जाने की कुंठा और कुछ जबरिया टिकट थोपे जाने से क्षुब्ध होकर हार की हताशा में कब, कहाँ, क्या और क्यों बोल रहे हैं, उन्हें खुद इसका भान नहीं रह गया है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव हेतु मतदान के दो चरणों में देश, सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस छोड़े जाने से कांग्रेसी खुद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इस बार कांग्रेस का कोई हथकण्डा काम नहीं कर रहा है, इसलिए भी वे ऊलजलूल बयान देकर चुनावी वातावरण को विषाक्त करने में लगे हुए हैं। श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति भी अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और जनता अब कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए झूठे वादों की तो पोल कांग्रेसी खुद ही खोल रहे हैं। महिलाओं से फार्म भरवाए जाने को फर्जी बताते हुए बस्तर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष का लिखा पत्र इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर जनता-जनार्दन को अटूट विश्वास है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के रूप में व्यक्त हुआ और इस लोकसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान करके जनता-जनार्दन ने कांग्रेस के खिलाफ अपने आक्रोश के रूप में ईवीएम में दर्ज कर दिया है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वामपंथियों की कठपुतली बन चुकी कांग्रेस छत्तीसगढ़ में साफ होने जा रही है। कांग्रेस के न प्रत्याशी प्रचार में दिखाई दे रहे हैं, न कोई स्टार प्रचारक आ रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हुईं रैलियाँ भी पूरी तरह फ्लॉप रहीं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामे, घपले-घोटाले जनता को याद है। वादाखिलाफी, प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी, अनाचार, दुराचार, अन्याय, अत्याचार की जो कलंक-कथा कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के शासनकाल में लिखी गई है, उससे कांग्रेस के प्रति लोगों के मन में अब भी जबर्दस्त आक्रोश है। श्री देव ने फिर दुहराया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन ने छत्तीसगढ़ को इस बार कांग्रेसमुक्त करने का संकल्प ले लिया है और मतदान के दो चरणों के मतदान से अब यह आईने की तरह साफ दिखाई दे रहा है कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी हो रही है। विधानसभा चुनाव में जिन क्षेत्रों में कांग्रेस विजयी हो गई थी, इस लोकसभा चुनाव में जनता उस भूल का सुधार कर कांग्रेस को राजनीति के मैदान में धूल चटाने जा रही है।

Post navigation

Previous अहीर यादव समाज के युवा अध्यक्ष ने बृजमोहन अग्रवाल को दिया समर्थन
Next देश भर में मोदी सरकार क़े खिलाफ माहौल- दीपक बैज

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.