रायपुर।
छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा जो की सड्डू अविनाश कैपिटल होम के निवासी है जिनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में है देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत देश मे रोशन किया है.
Advertisement
अयान ने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन के नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर के ये मुकाम हासिल किया है उनके सर ने बहोत ही सिमित समय मे अयान को इस प्रतियोगिता में खेलने लायक तैयार किया महज दो महा मे| ये लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग कम्पटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है.
