Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

Abhinesh Pandey July 14, 2026

 

*मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने ​प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री साय और प्रदेश के मंत्री जायसवाल का माना आभार*

*​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विस्तार पर हर्ष व्यक्त किया है। श्री पाण्डेय ने राज्य को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढाँचे और युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से प्रदेश को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है। श्री पाण्डेय ने बताया कि नए स्वीकृत किए गए 5 शासकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटों की भी स्वीकृति मिली है। इन सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। श्री पाण्डेय ने विशेष रूप से कबीरधाम सहित वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे न केवल स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपने ही प्रदेश और जिलों में डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के इस तालमेल से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।

———————-

Post navigation

Previous डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
Next लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

November 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.