Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Abhinesh Pandey January 20, 2026

गौ सेवकों व चरवाह भाइयों के सम्मान के साथ यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक राजेश मूणत की गरिमामय उपस्थिति

रायपुर। यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन महादेव घाट, रायपुरा, रायपुर में भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ सेवकों, चरवाहा भाइयों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर समाज द्वारा एक साहसिक और प्रेरणादायी पहल की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि सुबह 10 बजे भवन प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे एवं रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा के सहयोग से संपन्न हुआ। तत्पश्चात सामाजिक ध्वजारोहण कर इष्टदेव श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और जय यादव, जय माधव के जयकारों के साथ कार्यक्रम की क्रमवार शुरुआत हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुति जस, झांकी एवं नाचा ने दर्शकों का मन मोह लिया। 17 पार से आए चरवाहा भाइयों, बुजुर्गों और 17 पार अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को फूल-माला, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज के लिए 10 लाख की राशि मांगलिक/आयोजन भवन हेतु घोषित की साथ ही रायपुर राज द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं, स्थानीय विधायक श्री राजेश मूणत ने डोम निर्माण हेतु 15 लाख की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम सत्र में मुख्य रूप में उपस्थित थे:

कार्यक्रम के अध्यक्षा माननीय श्री गुलेंद्र यादव जी प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा राजिम

विशिष्ट अतिथिगण माननीय श्री राजेश मूणत जी विधायक पश्चिम

माननीय श्री महेंद्र अवसर जी पार्षद माधव राव सप्रे वार्ड

माननीय श्रीमती निशा देवेंद्र यादव जी पूर्व पार्षद एवं जोन अध्यक्ष

माननीय श्री परमानंद यादव जी अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज राजीम महासभा

द्वितीय सत्र

मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद रायपुर लोकसभा

अध्यक्षा माननीय श्री संतोष यदु जी अध्यक्ष यादव समाज रायपुर राज

विशिष्ट अतिथिगण

माननीय श्री संदीप यदु जी रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष

माननीय श्रीमती ललिता यादव जी प्रांत अध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ राजिम महासभा, सर्व यादव समाज अध्यक्ष श्री रमेश यदु, श्री नरोत्तम यदु, महासचिव प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, श्री तेज राम यदु, श्री दशरथ यदु वही हमारे समाज के श्री चन्द्रहास यादव जिला आबकारी अधिकारी, श्री गुरु नारायण यादव, उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित देकर समाज को विकसित करने और हेतु नशा से दूर रहने का संदेश दिये। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री गजानंद यदु एवं श्री मनीष यदु ने सफलतापूर्वक किया। आयोजन को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा। युवा प्रकोष्ठ: अध्यक्ष श्री महेश यादव, महासचिव श्री महितोष यदु, कोषाध्यक्ष श्री बंशी यदु

महिला प्रकोष्ठ: कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी यदु, महासचिव श्रीमती केशरी यदु

साथ ही दुर्गेशनंदनी यदु, धनेश्वर यादव, खेमचंद यादव, गज्जू यदु, नितीश यदु, प्रकाश यदु, माया यदु, किरण यदु, इशूलता यदु, शुशीला यदु, कुंती यदु, मनेन्द्र यदु, बसंत यदु, गौकरण यदु, कृष्ण यदु, चंदन यदु का विशेष योगदान रहा। पार युवा प्रकोष्ठ, जिनका आयोजन में विशेष रूप से समर्पित योगदान रहा – पाहंदा पार, किरना पार, कठिया पार। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार अध्यक्षों का विशेष योगदान रहा – महेश यादव (पाहंदा पार), शोभाराम यादव (चंपारण पार), हरिराम यदु (रायपुर महानगर इकाई पार), रामस्वरूप यादव (मंदिर हसौद पार), मुन्ना यादव (नवापारा इकाई पार), चिंता यादव (जवाई बांधा पार), कुलेश्वर यदु (किरना पार), डिगेश्वर यदु (खौना पार), इतवारी यदु (तेंदुवा पार), नेतराम यदु (कुम्हारी पार), हीराराम यदु (बेलर पार), धर्मेंद्र यदु (कोलर मुंजगहन पार), ज्ञानचंद यादव (जौंदा पार), रघुनंदन यदु (कठिया पार), उधो राम यदु (भेलवाडीह पार), प्रेमलाल यदु (भंडार पार), जयराम यादव, रामजीवन यदु, नरेश यदु, नवीन यदु, करण यदु, लव यदु, बालेन्द्र यदु, रामदिन यदु, पुनीत यादव, द्वारिका यादव, भगत यादव, बल्ला यदु, हरिराम यदु, जनक यदु, नारायण यदु, अशोक यादव, दिलीप यादव, कमलेश यादव, अहिल्या यदु, मिनाक्षी यदु, दुर्गेश्वरी यदु, अंजनी यदु सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह आयोजन यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज के अध्यक्ष श्री संतोष यदु, महासचिव श्री मनीराम यादव, कोषाध्यक्ष श्री शोभाराम यादव के कुशल नेतृत्व मे एकता, संगठन शक्ति, गौ सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण बन गया।

Post navigation

Previous कल से ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’, मिलेगी रोड टैक्स में 50% की छूट
Next नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.