Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आंजनेय विश्वविद्यालय ने यूनिकौशल एवं अनरियलएज के साथ समझौता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आंजनेय विश्वविद्यालय ने यूनिकौशल एवं अनरियलएज के साथ समझौता

Abhinesh Pandey May 15, 2025

 

• छात्रों के लिए खुलेगा कौशल विकास और रोजगार के नए द्वार

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

• आंजनेय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की पहली संस्था जिसके साथ हुआ समझौता 

रायपुर । आंजनेय विश्वविद्यालय ने आज यूनिकौशल (UniKaushal) और अनरियलएज (UnrealEdge) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऐतिहासिक एमओयू का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप व्यावहारिक, तकनीकी एवं जीवन कौशल से युक्त गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह साझेदारी विश्वविद्यालय के अकादमिक और रोजगारपरक वातावरण को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। त्रिपक्षीय समझौते पर कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता आंजनेय विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर है। इससे हमारे छात्रों को न केवल तकनीकी और पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें उद्योगों से सीधे जोड़ने का अवसर भी मिलेगा। यह विश्वविद्यालय के ‘स्किल-बेस्ड लर्निंग’ विजन को मजबूती देगा। कुलपति डॉ. टी रामाराव ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर व्यावसायिक दुनिया से जोड़ने हेतु यूनिकौशल और अनरियलएज, विश्वविद्यालय में केंद्र की स्थापना करेंगे, जहां छात्रों को उद्योग की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से कौशल आधारित कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी किसी भी स्थान से प्रशिक्षित हो सकें। इससे डिजिटल समावेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पाठ्यक्रम से एमबीए, बीबीए के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध होंगे।

अनरियलएज के संस्थापक एवं निदेशक मणिगंदन मण्जुनाथन ने कहा कि हम आंजनेय विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को इस तरह प्रशिक्षित करना है कि वे न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा कर सकें।

यूनिकौशल के संस्थापक एवं निदेशक श्रीमती मृदुला त्रिपाठी ने बताया कि यह MoU छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करेगा — एक ऐसा भविष्य जो डिजिटल, स्किल-बेस्ड और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखता है।

राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) के अनुरूप पाठ्यक्रम:

यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डिज़ाइन किए गए हैं और छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता भी प्रदान करेंगे। वहीं प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार एवं इंटर्नशिप हेतु यूनिकौशल और अनरियलएज द्वारा उद्योगों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इससे छात्रों के करियर में सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में ही प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना से आसपास के युवाओं को भी रोजगारपरक शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी ।

Post navigation

Previous तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.