Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कवर्धा में अमित शाह की सभा कल, 19 को राजनांदगांव आ सकते हैं मोदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कवर्धा में अमित शाह की सभा कल, 19 को राजनांदगांव आ सकते हैं मोदी

Abhinesh Pandey April 5, 2024

रायपुर। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से राजनांदगांव लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल बन गया है। यहां भूपेश का मुकाबला भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय से है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कवर्धा से चुनाव प्रचार अभियान का शुरुआत करने जा रहे हैं वहीं 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करने आ सकते है। प्रारंभिक सूचना के बाद भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। शासन-प्रशासन स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भाजपा चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने बताया कि कवर्धा में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा है। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनांदगांव जिले में बड़ी सभा लगभग तय हो चुकी है। एक-दो दिन में विस्तृत कार्यक्रम तय हो जाएगा। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, अजय जामवाल व अन्य शीर्ष नेता का भी अगले सप्ताह से दौरा होने जा रहा है।

चुनावी समर में भूपेश बघेल के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी या महासचिव प्रियंका वाड्रा में से किसी एक का दौरा संभावित बताया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी बड़ी सभा करेंगे। वार रूम प्रभारी जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अगले सप्ताह राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इसके लिए हाईकमान योजना बना रहा है। सचिन पायलट के अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी सभा व रैली करेंगे। प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार सभा व रैली कर ही रहे हैं।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री के बयान के साथ छेड़छाड़, वीडियो निर्माता के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराया FIR
Next 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा करेगा प्रदेश के 405 मंडलों में कार्यक्रम

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.