Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोकसेवा आयोग मे चयनित विद्याभारती संस्थान के पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकसेवा आयोग मे चयनित विद्याभारती संस्थान के पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान

Abhinesh Pandey December 9, 2025

 

रायपुर

विद्या भारती द्वारा पूरे भारत में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से विद्यालय संचालित किया जाता है। जिसमें अरुण से द्वादश कक्षा तक अर्थात केजी 1 से 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ के भी प्रत्येक जिलों में यह संस्था संचालित है। जिसमें से विभिन्न विद्यालयों के 22 पूर्व छात्र जिनका चयन सन 2024 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुआ, जिनका सम्मान समारोह का आयोजन गत दिवस 7 दिसंबर दिन रविवार को सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहिणीपुरम, रायपुर में किया गया।

उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर श्री अवधेश त्रिवेदी जी (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी , द. पू. म. रेल्वे ) एवं मुख्य वक्ता : डॉ. श्री देव नारायण साहू जी ( प्रांतीय संगठन मंत्री , विद्या भारती छ. ग. ) ने चयनित पूर्व छात्रों को संबोधित किया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं लोक सेवा आयोग में चयनित पूर्व छात्रों ने भी अपना अनुभव कथन कहा। जिसमें विद्या भारती के संस्कार और अनुशासन की खूब सराहना करते हुए कहा कि यहां के अनुशासन की वजह से ही आज हम सब इस मुकाम पर पहुंच आए हैं और यहां के संस्कार हमें बाकी लोगों से अलग बनाते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन किए हुए समस्त छात्रों की एक विशिष्टता यह होती है कि इनमें देश प्रेम की भावना सबसे ज्यादा होती है, विद्यालय में बचपन से ही देश प्रेम की भावना बच्चों में रोपी जाती है तथा बड़े ही काव्यात्मक रूप से कहा कि “हम भले ही यहां के संस्कारों को छोड़ दें लेकिन विद्यालय के संस्कार हमें कभी नहीं छोड़ेंगे”। सभी ने कृतज्ञता ज्ञापित करी कि विद्यालय से निकलने के बाद भी संस्था ने हमे नहीं भुलाया और एक उचित मंच दिलाकर हमारा सम्मान किया ।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर जी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विद्या भारती मध्य क्षेत्र ) एवं मुख्य वक्ता श्री अभय कुंभकार जी (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छ.ग.) एवं विशिष्ट अतिथि: डॉ. श्री गौरव सिंह जी ( कलेक्टर, रायपुर छ.ग.) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । गौरव सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर का ही छात्र हूं और कभी हिंदी में बात करने में मैने हीनता का बोध नहीं किया , मैंने अंग्रेजी में भी पढ़ाई की है मुझे अंग्रेजी आती है फिर भी मैंने पीएससी की परीक्षा में अपनी भाषा हिंदी को ही चुना और इंटरव्यू में भी मैं हिंदी का ही चुनाव किया। आजकल के नवयुवक दिखावे के चक्कर में अपनी मातृभाषा को छोड़कर अंग्रेजी को मॉडर्न समझने की गलती कर बैठते हैं मै सभी चयनित पूर्व छात्रों को भी यही मार्गदर्शन देना चाहता हूं कि आप जिस भी क्षेत्र में जाए उस क्षेत्र में विद्यालय के संस्कार दिखाना चाहिए क्योंकि आम नागरिकों की शिकायत होती है कि प्रशासनिक अधिकारियों का बात करने का लहजा अच्छा नहीं होता लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कार ही हैं जो आपको बाकी सहकर्मियों से अलग बनाएंगे और समाज में आपको अलग पहचान दिलाएंगे।

सभी अतिथियों ने सेवा भाव के साथ और स्पष्ट रूप से कार्य करने की आवश्यकता को बताया कि राज्य और देश को आगे बढ़ाने के लिए संवेदनशील प्रशासनिक दायित्व का बोध हर पल होता रहे। उक्त कार्यक्रम पूर्व छात्रों द्वारा ही आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व छात्र परिषद प्रांत संयोजक श्री परिचय मिश्रा, श्री राम भरोसा सोनी जी (प्रांतीय अध्यक्ष विद्या भारती छ.ग.), श्री लक्ष्मण राव मगर जी (प्रांतीय सचिव विद्या भारती छ.ग.), डॉ रवि शांडिल्य, नीरज जैन आलोक पांडे, अंकुर ठाकुर, लोमश देवांगन एवं अन्य पूर्व छात्र एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन
Next नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.