Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एयरटेल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 2400 से अधिक नए साइट्स के साथ 5जी नेटवर्क का विस्तार किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एयरटेल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 2400 से अधिक नए साइट्स के साथ 5जी नेटवर्क का विस्तार किया

Abhinesh Pandey January 19, 2026

 

रायपुर, 19 जनवरी 2026:* भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, भारती एयरटेल ने बताया कि उसने पिछले 12 महीनों में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 2400 से अधिक नए 5जी साइट्स लगाए गए हैं। इससे ग्राहकों को तेज़ गति, व्यापक कवरेज और नेटवर्क अनुभव में उल्लेखनीय सुधार मिला है।

87 जिलों में कंपनी के इस नेटवर्क विस्तार से अब व्यस्त शहरों, तेज़ी से विकसित हो रहे कस्बों और यहां तक कि दूरदराज़ के ग्रामीण गांवों में भी 3.6 करोड़ ग्राहकों को भरोसेमंद हाई-स्पीड कवरेज मिल रहा है। प्रतिदिन छह नए साइट्स लाइव होने के साथ, ग्राहक बेहतर स्ट्रीमिंग, तेज़ डाउनलोड, निर्बाध ऑनलाइन काम और पढ़ाई, तथा अधिक विश्वसनीय डिजिटल भुगतान का लाभ उठा सकते हैं—चाहे वे कहीं भी रहते हों या यात्रा करते हों।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, देवास, राजनांदगांव, कोरबा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन और सागर सहित कई प्रमुख जिलों के ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क से सीधे लाभान्वित होंगे। यह विस्तृत कवरेज हाई-स्पीड 5जी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे नागरिकों, छात्रों, सूक्ष्म व्यवसायों और सरकारी संस्थानों की दैनिक डिजिटल जरूरतों को बेहतर समर्थन मिलेगा।

*मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भारती एयरटेल के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा,* “छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश एयरटेल के लिए अत्यंत रणनीतिक बाजार हैं, और यह विस्तार भारत के हर कोने को जोड़ने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले एक वर्ष में हमने 2400 से अधिक नए 5जी साइट्स लगाए हैं, जिससे एक मजबूत डिजिटल बैकबोन तैयार हुआ है, जो इन राज्यों में विकास और नवाचार की नींव बनेगा। यह बड़े पैमाने पर किया गया रोलआउट सुनिश्चित करता है कि लाखों लोग—चाहे वे व्यस्त शहरों में हों, उभरते कस्बों में हों या दूरदराज़ के ग्रामीण गांवों में—अपने दैनिक जीवन को सशक्त बनाने के लिए तेज़ और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्राप्त कर सकें।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश आगे भी एयरटेल के प्रमुख फोकस क्षेत्र बने रहेंगे। जैसे-जैसे भारत तेजी से डिजिटल-प्रथम भविष्य की ओर बढ़ रहा है, हम उन्नत बुनियादी ढांचे में निवेश करने, नेटवर्क विस्तार को और तेज़ करने तथा अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

दोनों राज्यों में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, एयरटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क घनत्व बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है, जहां पहले कनेक्टिविटी सीमित थी। इसमें गांवों, राजमार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों और उन आर्थिक गलियारों में साइट्स की संख्या बढ़ाना शामिल है, जहां डिजिटल अपनाने की गति तेज़ी से बढ़ रहा है।

Post navigation

Previous ​शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार, सनातन संस्कृति का अपमान: -मनोज सिंह ठाकुर (अधिवक्ता)
Next कल से ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’, मिलेगी रोड टैक्स में 50% की छूट

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.