Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में स्मार्ट मोबिलिटी पर AICTE–ATAL प्रायोजित एफडीपी का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में स्मार्ट मोबिलिटी पर AICTE–ATAL प्रायोजित एफडीपी का शुभारंभ

Abhinesh Pandey January 24, 2026

रायपुर।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा AICTE–ट्रेनिंग एंड लर्निंग (ATAL) अकादमी के प्रायोजन में “स्मार्ट मोबिलिटी और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट: मानवरहित वाहनों के नवाचार एवं अनुप्रयोग” विषय पर छह दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया जो १९ से २४ जनवरी २०२०६ तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल, डीन (आरएंडडी), प्राचार्य–एमएसईआईटी एवं एफडीपी समन्वयक के स्वागत एवं परिचयात्मक उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी, मानवरहित प्रणालियों तथा बुद्धिमान परिवहन तकनीकों के संदर्भ में एफडीपी के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय कुलपति, मैट्स विश्वविद्यालय ने उद्घाटन संबोधन में स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों के महत्व पर बल देते हुए प्रतिभागियों को शोधोन्मुख अधिगम के लिए प्रेरित किया। श्री गोकुलानंद पांडा, कुलसचिव, मैट्स विश्वविद्यालय ने एफडीपी के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. भूमेश्वर के. पाटले, प्रोफेसर, रामडेओबाबा यूनिवर्सिटी, नागपुर द्वारा स्मार्ट सिटी मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर में मानवरहित प्रणालियाँ विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट में रोबोट्स, यूएवी एवं आईओटी का एकीकरण विषय पर प्रस्तुति दी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मुख्य संरक्षक श्री गजराज पगारिया, कुलाधिपति तथा संरक्षक श्री प्रियेश पगारिया के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही एफडीपी समन्वयक प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल, सह-समन्वयक डॉ. श्री राम मलानी एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के समस्त संकाय सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन
Next मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का अयोजन, विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल 

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.