Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे षड्यंत्र नाकाम, ईडी आईटी के बाद अब वोट कटुवा के भरोसे ज़मानत बचाने एकजुट हैं -सुरेंद्र वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे षड्यंत्र नाकाम, ईडी आईटी के बाद अब वोट कटुवा के भरोसे ज़मानत बचाने एकजुट हैं -सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey October 21, 2023

 

रायपुर 21 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में अपने नेता और कार्यकर्ताओं पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा है। यही कारण है कि अपनी नाकामी छुपाने हर विधानसभा में सीट पर वोट कटवा प्रत्याशी ढूंढ ढूंढ कर उतार रहे हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी यह मान चुका है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश पर भरोसे की सरकार के सामने चुनावी मुकाबले में भाजपा कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के राजनीतिक एजेंडा को पूरा करने के लिए पिछ्ले 3 साल से ईडी और आईटी जमीन तैयार करने का प्रयास करती रही लेकिन अब वह भी हार मान चुकी है। भूपेश सरकार के खिलाफ़ सारे षड्यंत्र नाकाम होने के बाद हताश और निराश हो चुकी भारतीय जनता पार्टी अब वोट कटवा प्रत्याशियों के कंधे पर सवार होकर जमानत बचाने का चुनावी गणित लगा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अंतागढ़ के षड्यंत्रकारी बेनकाब हो चुके हैं। इस बार इनके पैंतरे सफ़ल नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ में नीति, नेता, नीयत और नैतिकता का अभाव भाजपा में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। रमन राज के 15 साल के वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और सुशासन के चलते आम जनता के बीच विश्वसनीयता पहले ही खो चुकी है, अब तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाले भाजपाइयों से प्रदेश की जनता अब पूछने लगी है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली हजारों की संख्या में यात्री ट्रेन क्यों रद्द की जा रही है। खाद सब्सिडी घटाने का कारण क्या है? छत्तीसगढ़ को आबंटित खाद का कोटा क्यों कम किया गया? केंद्रीय पूल में चावल खरीदी में बहानेबाजी करके छत्तीसगढ से किस बात का बदला ले रहे हैं भाजपाई? बेरोजगारी, मंहगाई असमानता और अडानी परस्त नीतियां थोपना मोदी सरकार की मजबूरी है या नीति?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अमित शाह अंधेरे में छुपकर छत्तीसगढ़ आते हैं और रात भर षड्यंत्र रच के टास्क देकर भोर होते ही वापस दिल्ली चले जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने कॉर्पोरेट मित्रों से प्राप्त चंदा और इलेक्शन बॉन्ड के पैसों के दम पर खरीद फरोख्त के सहारे चुनाव लड़ रही है। जिस प्रकार से 90 विधानसभा को गुजरात महाराष्ट्र के 90 विधायकों को सौंप दिया है उसी तरह शायद अब भाजपाई इस चुनाव में बूथ एजेंट भी बाहर से ठेके पर बुलाएंगे। अपने प्रत्याशी पर भरोसा नहीं वोट कटवा और डमी प्रत्यासियों के भरोसे नाकामी छुपाना चाहते हैं, लेकिन जनता इन्हें पहचान चुकी है।

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई
Next रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास हासिल करेंगे ऐतिहासिक जीत …मनोज सिंह ठाकुर

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.