रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक एवं संयोजक कपिलदेव मिश्रा, सदस्य मार्गदर्शक मंडल निर्मल कुमार रिछारिया और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुशांत तिवारी ने सयुंक्त रूप से प्रेसवार्ता में बताया कि जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा शनिवार, 3 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाईन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया हैं।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य एक ध्वज, एक गान, एक विधान और एक निशाना के अंतर्गत सभी जिझौतिया ब्राह्मणों को एक कर संगठित करना है। इस मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के अलावा नई दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के स्वजातीय बंधु इस कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
