Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रशासनिक कसावट कलेक्टर विनय लंगेह ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रशासनिक कसावट कलेक्टर विनय लंगेह ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Abhinesh Pandey January 16, 2025

*सुबह 10 बजे पहुंच कर ली हाजिरी* 

अधिकांश विभागों में समय पर नहीं पहुँचते अधिकारी कर्मचारी 

*अनुपस्थितअधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस एवं एक दिन का वेतन काटने किया निर्देश। 

 क़ृषि में 1और पी डब्ल्यू डी में 6 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। 

परितोष शर्मा संवाददाता महासमुन्द

16 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे कृषि विभाग़ पहुंचकर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी मंगाकर खुद कर्मचारियों की हाजिरी ली और अनुपस्थित कर्मचारी योगेन्द्र वर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप और अन्य कर्मचारी मौजूद थे । कृषि उपसंचालक ने बताया कि निर्देशानुसार सभी अधिकारी कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए है जिसका पालन किया जा रहा है । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक भी मौजूद थे ।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां कार्यालयीन समय में 6 कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए,जिनमें लोचन दास ,पोषण ध्रुव, अंजली सोनवानी,अमित कुर्रे और ज्ञानेश ठाकुर ,हेमलाल कोसरे शामिल है । कलेक्टर ने दैनिक उपस्थिति पंजी लेकर स्वयं हाजिरी ली अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री चंद्राकर को दिए हैं ।उन्होंने सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजी में आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी कलेक्टर द्वारा एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया था। जिसमें अनेक अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया था ।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सड़क
Next वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन – मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.