Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में 03 दिन में अव्यवस्था फैलाने वाले 695 बसों पर की गयी कार्यवाही, बनाया गया ई-चालान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में 03 दिन में अव्यवस्था फैलाने वाले 695 बसों पर की गयी कार्यवाही, बनाया गया ई-चालान

Abhinesh Pandey October 11, 2025

 

 *टूरिज्म परमिट वाले बसों के बस स्टैंड से संचालित किये जाने पर की जाएगी कार्यवाही*

रायपुर।

राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से प्रतिदिन लगभग 900 से अधिक बसों का संचालन होता है। बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टापेज पर बस को न रोककर कहीं भी यात्री बिठाने/उतारने का कार्य किया जाता है जिससे नागरिकों को काफी असुविधा होती है। नागरिकों से मिल रही लगातार शिकायत पर डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर डॉ प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात , गुरजीत सिंह व सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 46 बस संचालकों का बैठक लेकर समझाईश दिया गया था परंतु बस स्टैंड के भीतर अव्यवस्था एवं बाहर सड़कों पर बसों को रोककर सवारी बिठाने का काम बंद नही हुआ। अव्यवस्था को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी भाठागांव बस स्टैंड श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा लगातार 03 दिनों तक टीम के साथ अभियान चलाकर भाठागांव बस स्टैंड से भाठागांव चौक तक एवं रिंग रोड 01 के किनारे अवैध पार्किंग करने वाले 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम के धारा 122/177 के प्रावधान अंतर्गत ई-चालान की कार्यवाही किया गया।

इसी तरह रिंग रोड 01 में भाठागांव चौक के दोनों तरफ अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले 42 ई-रिक्शा, 22 कार एवं 27 मोटरसायकल पर कार्यवाही कर ई-चालान बनाया गया है।

बता दें कि टूरिज्म परमिट वाले वाहनों को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से संचालन करने की अनुमति नही है इसके बावजूद भी बस स्टैंड से संचालित किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है। बस स्टैंड में टूरिज्म परमिट वाले वाहनें अनावश्यक खड़े रहकर बस स्टैंड की व्यवस्था बिगाड़ते है। हमसफर ट्रेव्हल्स की टूरिज्म परमिट वाले बस क्रमांक एम.पी.-41-जेड.जी.-7786 पर बस स्टैंड के भीतर खड़े पाये जाने के कारण परमिट शर्तों का उल्लंघन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 5000 रूपये का फाइन किया गया । आगे टूरिज्म परमिट वाले बसों के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से संचालित करते हुए पाये जाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी।

*अपीलः*- बस संचालकों से अपील है कि बस स्टैंड में बसों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करें ताकि यात्रियों को असुविधा न हो साथ ही बस स्टैंड के बाहर कहीं भी बस रोककर सवारी बिठाने व उतारने का काम न किया जाए इससे यातायात बाधित होता है साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। टूरिज्म परमिट वाले बसों को परमिट शर्त के अनुसार संचालित करें बस स्टैंड में अनावश्यक पार्किंग न कराये।

Post navigation

Previous आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भी अपनी अहम भूमिका है – अरुण साव
Next राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध – एक अलौकिक अनुभव

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.