Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

Abhinesh Pandey June 8, 2026

🚦समय रथ 🚦

🔸* 07 जून की रात्रि को फंसे 52 नशेड़ी वाहन चालक*

🔸*ड्रंक एंड ड्राइव कार्यवाही का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना , जान माल की रक्षा करना ,सड़क में चलते समय अनुशासन लाना है*

रायपुर शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर और प्रभारी पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस साल अब तक 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है, जिन्हें नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 07 जून 2026 की रात्रि में श्री सतीष ठाकुर एसीपी यातायात के नेतृत्व में शहर के 9 स्थानों *तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भट्ठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने* पर यातायात के अधिकारियों एवं जवानों की टीम बनाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 52 वाहन चालकों में 34 कार, 11 मोटर साइकिल, 02 टाटा एस, 04 ट्रक, 01 पिक अप वाहन को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात पुलिस का यह अभियान किसी लक्ष्य को लेकर नहीं अपितु केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है।

*आम नागरिकों से अपील -*

यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

निम्नलिखित यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन करें—

• शराब पीकर वाहन न चलाएं।

• वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

• निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें।

• ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

• नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

• वाहन चलाते समय धैर्य रखें और अन्य वाहन चालकों के प्रति संवेदनशील रहें।

यातायात पुलिस द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित की जा सके।

Post navigation

Previous सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

Related Stories

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Recent Posts

  • 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.