Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ और देश की रक्षा व खुशहाली के लिए 21 जुलाई को हनुमान चालीसा का पाठ करेगी आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ और देश की रक्षा व खुशहाली के लिए 21 जुलाई को हनुमान चालीसा का पाठ करेगी आप

Abhinesh Pandey July 18, 2026

 

*रामराज्य के आदर्शों की कामना के साथ 21 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेगी आम आदमी पार्टी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेशभर की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प होगा।

पार्टी नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री मुकेश अहलावत के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिला, ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पार्टी का मानना है कि आज समाज को कटुता, वैमनस्य और नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर सत्य, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को अपनाने की आवश्यकता है। भगवान श्रीराम के आदर्श और हनुमान जी की भक्ति, सेवा, साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा हैं। इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना के साथ प्रदेशव्यापी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

20 जुलाई को प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक:

पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उनके मार्गदर्शन में 20 जुलाई को रायपुर स्थित आम आदमी पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, ज़ोन प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों तथा 21 जुलाई को होने वाले राज्यव्यापी हनुमान चालीसा पाठ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अंतिम रणनीति तय की जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सहभागी बनकर सकारात्मक राजनीति, सामाजिक सद्भाव, जनकल्याण और रामराज्य के आदर्शों को मजबूत करने के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Post navigation

Previous के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
Next जनता के प्रचंड विश्वास के सामने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव निष्प्रभावी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.