रायपुर। आम आदमी पार्टी की रायपुर महापौर प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने आज जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, प्रदेश मिडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, ए एम हैदरी, पी एस पन्नू संजीव गुप्ता, प्रद्युम्न शर्मा, विकास दास मानिकपुरी, चंद्रशेखर तिवारी, लक्ष्मण सेन, इमरान खान एवं वीरेंद्र पवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
