Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आम आदमी पार्टी का गारंटी पत्र :शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य, छोटे व्यापारियों और वार्ड की मूलभूत समस्यायों पर विशेष फोकस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी का गारंटी पत्र :शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य, छोटे व्यापारियों और वार्ड की मूलभूत समस्यायों पर विशेष फोकस

Abhinesh Pandey January 27, 2025

 

*आम आदमी पार्टी का गारंटी पत्र में महिलाओं की सुविधाओं,बिजली, साफ सफाई,नाली निकासी और जनता की मूलभूत समस्यायों पर फोकस* 

रायपुर, 27 जनवरी 2025। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गारंटी पत्र जारी किया गया। आज प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी और प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी द्वारा यह गारंटी पत्र जारी किया गया।

*आम आदमी पार्टी की गारंटी पत्र के प्रमुख बिंदु :* 

*1. पार्किंग समस्या का समाधान:* 

० प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बहु-स्तरीय पार्किंग स्थलों का निर्माण।

० स्मार्ट पार्किंग प्रणाली और रीयल-टाइम उपलब्धता ट्रैकिंग की सुविधा ।

*2. *यातायात जाम की समस्या का समाधान:* 

० स्मार्ट ट्रैफिक लाइट और अनुकूलित

सिग्नल टाइमिंग की व्यवस्था।

० सड़कों का चौड़ीकरण ।

० इंदिरा मार्केट और रेलवे स्टेशन के सामने जाम का स्थायी समाधान।

*3. *अतिक्रमण समस्या का समाधान:*

० व्यवस्थापन प्रणाली को मजबूत करते हुए अतिक्रमण समस्या का समाधान ।

० फुटपाथ विक्रेताओं और बाजारों के लिए व्यवस्थित स्थानों का निर्माण।

*4* . *नगर निगम मोबाइल ऐप:*

० नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी

o सेवाएं उपलब्ध कराना।

शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति ट्रैक करने की सुविधा।

० संपत्ति कर और पानी के बिलों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।

*5.*तकनीकी आधारित परामर्श केंद्र:*

० शिक्षा, रोजगार, और कानूनी परामर्श के लिए डिजिटल केंद्र।

० विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल और व्यक्तिगत परामर्श सेवाएं।

० महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परामर्श सत्र

 *6. *वाणिज्यिक संपत्ति का उचित उपयोग:*

० नगर निगम की संपत्तियों का उचित किराए पर

उपयोग।

० पुरानी वाणिज्यिक इमारतों का पुनर्विकास और नई परियोजनाओं की शुरुआत।

० वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया।

*7. पुनर्निर्माण परियोजनाएं:*

० बांध: जल संरक्षण, पर्यटन और मनोरंजन के लिए आधुनिक विकास।

० स्टेडियम चौपाटी: बहुउद्देशीय मनोरंजन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पुनर्विकास।

*8. मनोरंजन केंद्रों की स्थापना:*

० परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन

पार्क और गतिविधि केंद्र।

० निशुल्क ओपन जिम की सुविधा।

० मिनी खेल परिसरों का निर्माण।

*9. खेल सुविधाओं का विकास:* 

 

०मिनी खेल परिसरों का निर्माण।

० खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र।

 

*10. स्वच्छता अभियान को मजबूत करना:* 

० आधुनिक कचरा संग्रहण ट्रकों और GPS- आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग।

० प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई अभियान।

 

*11. सही नामपट्ट और संकेतक:* 

० सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर स्पष्ट और टिकाऊ नामपट्ट की व्यवस्था।

० प्रमुख स्थलों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड।

 

 *12. सिटी क्लब: एक आधुनिक सामुदायिक केंद्र:* 

० सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों के लिए समर्पित स्थान

० नागरिकों के निजी कार्यक्रमों के लिए

बुकिंग की सुविधा ।

० स्पोर्ट्स और फिटनेस सेंटर, जैसे बैडमिंटन, स्विमिंग पूल, योग और मेडिटेशन

*13. ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार:*

० सभी नागरिक सेवाएं 24×7 ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

०डिजिटल भुगतान और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज़ होगी।

*14. जनता से सुझाव और भागीदारी:*

० योजनाओं और नीतियों पर सुझाव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच

० प्रत्येक वार्ड में “जनता चौपाल’ का आयोजन।

*15. कचरा प्रबंधन और स्वच्छता:*

० कचरा रीसाइक्लिंग केंद्र और खाद निर्माण परियोजनाएं।

० सफाई कर्मचारियों के लिए उन्नत उपकरण और प्रशिक्षण |

*16. स्ट्रीट लाइट और CCTV सुरक्षा:*

०एलईडी स्ट्रीट लाइट और नियमित रखरखाव।

०संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरों की स्थापना।

*17. जन भागीदारी और पारदर्शिता:*

० नगर निगम की योजनाओं और खर्चों की सार्वजनिक जानकारी।

० नागरिक शिकायतों का समयबद्ध निवारण।

*18. साझेदारी और PPP मॉडल:*

० निजी क्षेत्र की भागीदारी से बुनियादी ढांचे का विकास।

० प्रमुख परियोजनाओं के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करना।

*19. तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण:*

०तालाबों की नियमित सफाई और गाद निकालने की व्यवस्था।

०जल संचयन क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं।

 *20. जन समस्याओं का समाधान और जवाबदेही:* 

० नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपलब्धता।

० वार्ड कार्यालयों में सीधा संवाद मंच।

*21. फुटकर व्यापारियों के लिए सुगम योजनाएं:* 

० फुटकर व्यापारियों के लिए व्यवस्थित और स्थायी व्यापार स्थलों का निर्माण। ० व्यापारिक लाइसेंस और कर प्रक्रिया को सरल बनाना।

 *22. कर प्रणाली पर पुनर्विचार:* 

० संपत्ति कर और अन्य करों को तर्कसंगत और पारदर्शी बनाना।

० छोटे व्यवसायों के लिए कर राहत योजना ।

 *23. संपत्तिकर में छूट:*

० संपत्तिकर भुगतान परविशेष छूट और पुराने करों की माफी ।

*24. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण:*

० सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

*25. स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाएं :*

० प्रत्येक वार्ड में मोबाइल क्लीनिक ।

० सफाई कर्मियों और ऑटो चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा और आवास योजनाएं।

*26. महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा:*

० नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए सिटी बसों में मुफ्त यात्रा।

*27. पशुओं के लिए विशेष प्रबंध:*

० नगर निगम क्षेत्र में गौशाला और डॉग शेल्टर होम का निर्माण।

*28. वार्डों में मुफ्त वाई-फाई:*

० प्रत्येक वार्ड में निशुल्क वाई-फाई सुविधा।

*29. अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण:*

० नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा।

*30. शैक्षिक और वैज्ञानिक विकास:*

०विज्ञान और नॉलेज पार्क की स्थापना।

*31. स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाएं:*

० नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का प्रबंध।

32. डोरस्टेप डिलीवरी:* 

० जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र का घर पर वितरण । संपत्ति कर, पानी बिल, और अन्य करों का घर पर भुगतान की सुविधा। सफाई सेवाओं और शिकायतों के समाधान के लिए घर-घर संपर्क । राशन कार्ड, पेंशन, और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ।

गोपाल साहू जी ने कहा कि आज़ादी के बाद से आज भी छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्रो मे शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हो पायी है लोगों को आज भी टेंकर से पानी दिया जा रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रों का तो बहुत ही बुरा हाल है। छत्तीसगढ़ में इतनी बिजली पैदा होने के बाद भी सरकार की उदासीनता से महँगी बिजली मिल रही है।अनेक नगर निगमों में हमारी जीत होती है तो हम जनता के मुद्दे, जनता के साथ मिलकर हल करेंगें।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी ने कहा कि प्रदेश में साफ सफाई, उचित नाली निकासी और जनता की मूलभूत समस्यायों का निराकरण हमारे द्वारा लगातार किया जायेगा।

रायपुर महापौर प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने कहा कि अगर हमारी जीत होती है तो स्वास्थ्य जो आज जनता के बजट से बाहर हो गया है उस पर हम विशेष ध्यान देंगे और स्वास्थ्य मुहैया कराएँगे।

 

Post navigation

Previous कांग्रेस ने जारी की महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट…
Next Jindal Steel & Power Hosts JSP TechCatalyst 2025 to Advance Technology-Driven Steelmaking

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.