Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गैस की किल्लत पर 19 मार्च को आम आदमी पार्टी निकालेगी हर जिले में “गैस सिलिंडर शव यात्रा”-अनुषा जोसेफ़ प्रदेश सचिव, AAP CG
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गैस की किल्लत पर 19 मार्च को आम आदमी पार्टी निकालेगी हर जिले में “गैस सिलिंडर शव यात्रा”-अनुषा जोसेफ़ प्रदेश सचिव, AAP CG

Abhinesh Pandey March 18, 2026

 

*गैस संकट पर सरकार बेनकाब — जनता लाइन में, सत्ता सिर्फ बयान में-जयदीप खनूजा, प्रदेश प्रवक्ता, AAP CG*

 

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराते रसोई गैस संकट, कमर्शियल सिलेंडर की कमी और उससे प्रभावित आम जनजीवन व उद्योगों को लेकर 18 मार्च 2026 को रायपुर के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा ने सरकार के “गैस की कोई कमी नहीं” वाले दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस संकट के हालात सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। जब सरकार खुद दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर आम जनता को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है?

प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की रिफिलिंग समय सीमा क्यों तय की गई है? यह न केवल गैस की कमी को उजागर करता है, बल्कि गांव और शहर के बीच भेदभाव को भी दर्शाता है। इस संकट का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। प्रदेश में रेस्टोरेंट संचालक भारी संकट में हैं, कई स्थानों पर होटल-ढाबे बंद हो रहे हैं और खाने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं अस्पतालों में मरीजों के भोजन की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग ) विजय झा ने कहा कि शादी-विवाह के इस सीजन में आम परिवारों के लिए रसोई गैस की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। गैस किल्लत के विरोध में लेकर आम आदमी पार्टी 19 मार्च को प्रदेशव्यापी हर जिले में *गैस सिलिंडर शव यात्रा* निकालेगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर क्षीरसागर ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ₹500 में गैस सिलेंडर देने की “गारंटी” पूरी तरह फेल हो चुकी है। आज आम आदमी को घरेलू गैस सिलेंडर तक समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹115 की बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।जब देश में 74 दिनों का एलपीजी भंडारण उपलब्ध होने का दावा किया जाता है, तो फिर यह कृत्रिम संकट क्यों पैदा किया जा रहा है? गैस एजेंसियों के ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम का बंद होना भी कई सवाल खड़े करता है। विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए ईरान जैसे देशों से मजबूत संबंध जरूरी थे, लेकिन केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश संकट में है और उसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि:

रसोई गैस की वास्तविक उपलब्धता पर पारदर्शी रिपोर्ट जारी की जाए।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए समान रिफिलिंग नीति लागू की जाए।

कमर्शियल गैस की नियमित सप्लाई तुरंत बहाल की जाए।

बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए।

उपभोक्ताओं को समय पर घर-घर गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) की बोर्ड बैठक संपन्न
Next ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ बना स्वच्छता का केंद्र — लगातार 4 हफ्तों से चल रहा विशेष अभियान

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.